एंटरटेनमेंट डेस्क। लोगों का मानना होता हैं कि नेता का बेटा नेता, पहलवान का बेटा पहलवान, क्रिकेटर का बेटा क्रिकेट, एक्टर का बेटा एक्टर ही बनता हैं, लेकिन हमेशा ही ऐसा हो ये जरुरी नहीं हैं। क्योंकि आज कई बड़े नेताओं के बेटे-बेटी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा रहें हैं। हाल ही में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हुआ हैं।
आज हम आपको उन नेताओं के बच्चों के बारे में बताएंगे जो फिल्मों में किस्मत आजमा रहें हैं या किस्मत आजमा चुके हैं।
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहें स्व. विलासराव देशमुख के बेटे हैं। रितेश देशमुख ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपना डेब्यू किया था। रितेश ने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया हैं। रितेश देशमुख ने कई सुपर हिट फिल्मों में भी काम किया हैं।
चिराग पासवान
चिराग पासवान बिहार के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे हैं। चिराग पासवान ने 2011 में फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी को-एक्टर कंगना रनौत थी। चिराग की यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी जिसके बाद उन्होंने राजनीति पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा वैसे तो बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध नाम हैं, लेकिन अभी इनकी पहचान एक नेता के रूप में की जाने लगी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जोकि सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता बॉलीवुड के चुलबुल पण्डे यानि सलमान खान थे। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया।
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा बिहार के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। नेहा शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया हैं। नेहा शर्मा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रुक' में भी काम किया हैं।
Herald