तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को शनिवार को 86 रनों से करारी शिकस्त दी. लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड द्वारा दिए गए जीत के लिए 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 236 रनों पर ऑल आउट हो गयी.
हालांकि पहले वनडे मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी. वहीं कप्तान विराट कोहली अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ख़राब प्रदर्शन के बावजूद लगातार मौके दिए जा रहे हैं.
ख़राब प्रदर्शन के बाद भी मौके
अक्सर देखा जाता है कि कप्तान अपने कुछ पसंदीदा खिलाड़ियों को अतिरिक्त मौके देते हैं. कुछ ऐसा ही इस समय मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली भी कर रहे हैं. जो उमेश यादव को ख़राब प्रदर्शन के बावजूद मौके दिए जा रहे हैं.

उमेश यादव एक शानदार गेंदबाज हैं इस पर कोई शक नही है. उन्होंने इसी वर्ष आईपीएल सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी की थी. मगर पिछले कुछ मैचों में उमेश का प्रदर्शन अच्छा नही रहा है. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर लगातार मौके मिले हैं.
टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में उमेश यादव ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए थे. जबकि तीसरे मुकाबले में वह और अधिक महंगे साबित हुए और 48 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया.
टी-20 के बाद अभी तक खेले गए दो वनडे मैचों में भी उमेश का प्रदर्शन खास नही रहा है. पहले वनडे मैच में उन्होंने 70 रन देकर 2 विकेट लिए थे. जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 63 रन देकर उमेश ने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया. इस प्रकार देखे तो वह महंगे भी साबित हुए हैं और ज्यादा विकेट भी नही निकाल पाए हैं.

कप्तान विराट कोहली अगर चाहें तो वह उमेश यादव की जगह शार्दुल ठाकुर को मौके दे सकते हैं. अब तीसरा और वनडे सीरीज का अंतिम मैच हार्डिंगली में 17 जुलाई को खेला जाएगा. भारत इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगा.
The post हर मैच में बुरी तरह से फ्लॉप हो रहा है यह भारतीय खिलाड़ी फिर भी विराट हर मैच में दे रहे मौका appeared first on SportzWiki Hindi.