Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज जीतने के बाद विराट ने किया ऐलान आगे के मैच में इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका

भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही 2-1 से सीरीज भी जीत ली है. सीरीज को जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आये है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों की अपनी पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर तारीफ की है. भारतीय टीम के कप्तान द्वारा कही गई बातों को ही हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

हमारे गेंदबाजो ने शानदार वापसी की 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद कहा,

“हमारे गेदबाजों ने शानदार वापसी की है. एक स्टेज में हमने सोचाथा कि इंग्लैंड की टीम 225 से 230 का स्कोर प्राप्त कर लेगी. जिसका पीछा करना भी बहुत मुश्किल था, लेकिन हमारे गेंदबाजी ने शानदार वापसी की और अपना दम दिखाया, जिस प्रकार हमारे गेंदबाजो ने वापसी की है उस पर मुझे बहुत गर्व है.

हमने बाद के दस ओवरों में सही जगह पर गेंदबाजी की थी और विकेट टेकिंग गेंदे कराई. हमारे गेंदबाजो ने बल्लेबाजों पर प्रेशर डाला था और यही नतीजा था, कि हम इंग्लैंड को 25-30 कम रनों पर रोक पाये.”

उम्मीद है युवा गेंदबाज सीखेंगे 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “आज हमारे खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने लगभग 200 रन किये. हमारे युवा गेंदबाजो ने कुछ गेंदे अच्छी नहीं कराई और उन्हें रन पड़े, लेकिन हम अपने युवा गेंदबाजो को और मौका देंगे. मुझे उम्मीद है, कि वह सीखेंगे और अच्छी वापसी करेंगे.

दौरे पर प्रयोग करते रहेंगे 

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में दौरे पर प्रयोग करने को लेकर कहा,

हम अपनी टीम में विभिन्न चीजों को आजमाते रहेंगे. हम इस दौरे में और भी काफी प्रयोग कर सकते है. टी-20 सीरीज जीत के साथ दौरें की शुरूआत करना अच्छा है.”

The post सीरीज जीतने के बाद विराट ने किया ऐलान आगे के मैच में इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.