अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार उपलब्धियां पाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ को आईसीसी क्रिकेट ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया. द्रविड़ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं. इससे पहले भारत के पूर्व कप्तानों बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव और अनिल कुंबले को इसमें जगह मिल चुकी है.
बिशन सिंह बेदी

जबरदस्त गेंदबाज रहे बिशन सिंह बेदी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे. उन्हें 2009 में शामिल किया गया था.

उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 2.14 रही.
कपिल देव

आईसीसी के हाल ऑफ़ फैम में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी कपिल देव हैं. कपिल देव को भी 2009 में ही इसमें शामिल किया गया था. उन्होंने अपने बैट और बल्ले से किए गए जबरदस्त प्रदर्शन के दमपर जगह बनायी.

कपिल देव 1983 में भारतीय टीम को पहली बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान के रूप में भी याद किए जाते हैं.
सुनील गावस्कर

शानदार बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी 2009 में हॉल ऑफ़ द फैम में शामिल किया गया था. उन्होंने इसमें अपने बल्लेबाजी से किए गए योगदान की वजह से जगह बनायी. वह भी 1983 में विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा थे.

गावस्कर ने 125 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 51.12 की औसत से 10122 रन बनाए.
अनिल कुंबले

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले फैम ऑफ़ द हॉल में जगह बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने थे. वह 2015 में शामिल किए गए थे.

अपनी लेग ब्रेक गुगली की वजह से याद किए जाने वाले कुंबले ने 132 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2.69 की इकॉनमी से 619 विकेट लिए.
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ को अभी हाल ही में इसमें शामिल किया गया है. वह टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया का नेतृत्व कर चुके हैं. एक सक्षम कप्तान और जिम्मेदार खिलाड़ी की वजह से उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है.

द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 52.31. की औसत से 13288 रन बनाए. मौजूदा समय में वह भारतीय अंडर-19 टीम के कोच हैं.
The post राहुल द्रविड़ से पहले ये भारतीय खिलाड़ी हो चुके है आईसीसी ‘हॉल ऑफ़ फेम’ में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.