बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जो आज भाई के नाम से जाने जाते है तो महेंद्र सिंह धोनी अभी भी कैप्टन कूल के नाम से लोकप्रिय है और साथ ही इन्हें माही के नाम से भी जाना जाता है। ये दोनों ही एक दूसरे के बहुत बड़े और ख़ास दोस्त है। धोनी को कई बार सलमान खान के साथ देखा गया है।
सलमान खान ने इन्हें इफ्तार पार्टी में भी इनवाईट किया तो माही ने इनकार नहीं किया और अपनी वाइफ साक्षी के साथ मुंबई पहुँच गए थे।

माही जो आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। साल 1981 में आज ही के दिन 7 जुलाई को इनका जन्म झारखंड के रांची जिले में हुआ था। इन्हें आज जन्मदिन के मौके पर खूब बधाइयां मिल रही है। तो सलमान भी इन्हें बधाई भरा संदेश देने वाले है क्योंकि ये माही के बहुत बड़े फैन है।

जी हाँ, आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाई और सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक सलमान खान धोनी के एक बहुत बड़े फैन है। इसी कारण ये धोनी के साथ कई बार नजर आये है और उन्हें कई बार ख़ास मौके पर इनवाईट किया है।
गौरतलब हो कि दबंग स्टार सलमान ने शो “दस का दम” के दौरान उन्होंने इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया था कि वे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैन क्यों है। सलमान ने बताया था कि ये (धोनी) एक बहुत शांत व्यक्ति हैं। वो कभी भी अजीब और अनोखे अंदाज में जश्न नहीं मनाते और न ही वो मैदान पर अपनी गरिमा को भूलते हैं। सिर्फ इसी कारण उनका इतना बड़ा फैन हूँ।

इतना ही नहीं, सलमान खान ने यह भी बताया कि उनके पिता सलीम खान भी धोनी के इतने ही बड़े फैन है। बस यही कारण है कि सलमान और सलीम खान माही के साथ हमेशा नजर आते है।
The post खुला बड़ा राज इस कारण सलमान खान और उनके पिता सलीम खान है धोनी के फैन appeared first on SportzWiki Hindi.