महेंद्र सिंह धोनी जो आईपीएल में काफी लाजवाब फॉर्म में थे और अपनी टीम के लिए कई मैचों में शानदार पारियां खेलते हुए जिताया और साथ ही तीसरी बार खिताब भी अपने नाम किया। लेकिन इंग्लैंड के दौरे पर इन्होंने धीमी बल्लेबाजी करते हुए आलोचनाओं में आये है और लोगों ने संन्यास लेने की भी मांग की और साथ ही तीसरे और आखिरी मैच में अंपायर से गेंद लेकर भी ये खुद काफी चर्चाओं में आये है।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने तीन वनडे में मिली दो पारियों में काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए खूब सुर्ख़ियों में आये है जिसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ने उनके बारे में काफी कुछ कहा है और बचाव में खड़े हुए है।
इंडिया टीवी के साथ बात करते हुए गांगुली ने कहा है, “लोगों को धोनी को बोझ नहीं समझना चाहिए। वह महान खिलाड़ियों में से एक है। मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में हम उसके जैसा खिलाड़ी कभी नहीं ढूंढ पायेंगे। उसे मैचों में सही समय पर शॉट मारना शुरू करना चाहिए, क्योंकि वह उसका नैचुरल खेल है। कोई भी उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाना शुरू कर देता है, भले ही वह उसी फैशन में प्रदर्शन कर सके जैसा उसने पहले किया था।”

“2005 में, वह किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजों को खेलते हुए देखे गए है। पाकिस्तान में, इन्होंने चारों ओर छक्के और चौके लगाए थे। टीम प्रबंधन को बैठकर उससे बात करनी चाहिए, उन्हें नंबर 6 पर बल्लेबाजी का मौका दिया जाए और उन्हें अपने नैचुरल खेल में वापस आने के लिए कहें.” गांगुली ने आगे इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा है।
धोनी जिन्होंने इस सीरीज से पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 455 रन बनाये, जिसमें इन्होंने तीन अर्द्धशतक बनाये। इतने रन बनाने के लिए माही ने 30 गगनचुंबी छक्के और 24 चौके लगाये।
The post महेंद्र सिंह धोंनी के सन्यास की खबरे बाहर आने पर अब सौरव गांगुली ने धोनी को ये जिम्मेदारी देने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.