खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज में एक नई उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।
विम्बलडन पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दिविज
वह इस सीरीज में केवल 33 रन ही बनाने में कामयाब हुए तो भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले टीम इंडिया की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुके हैं रोजर फेडरर
धोनी ने अभी तक 318 मैचों में 51.37 के औसत से 9967 रन बना लिए हैं।उन्हें 10 हजार रनों के लिए अब 33 रनों की आवश्यकता है। धोनी ने अपने वनडे करियर में 10 शतक और 67 अर्धशतक लगाए हैं।
इसके अलावा धोनी के पास इस सीरीज में एक और उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।धोनी इस सीरीज के दौरान एकदिवसीय मैचों में 300 कैचों का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार धोनी अब तक वनडे में विकेट के पीछे 297 कैच लपक चुके हैं।
युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणादायी क्रिकेटर हैं राहुल द्रविड़
वैसे इस सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी दस हजार रन की उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा, लेकिन उसके लिए उन्हें जबर्दस्त बल्लेबाजी करनी होगी। उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी 402 रन की आवश्यकता होगी।विराट कोहली ने 208 मैचों में 58.10 की औसत से 9588 रन बना लिए हैं।
आईसीसी टी-20 रैंकिंग: भारत और राहुल को हुआ फायदा, कोहली को उठाना पड़ा नुकसान
गौरतलब है कि वनडे में भारत की ओर से अभी तक सचिन तेंदुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) ही दस हजार रन के आंकड़े को छू सके हैं।