Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट : टीम इंडिया में पहली बार शामिल हुए रिषभ पंत, देखें सीरीज के शेड्यूल व मैचों की लिस्ट

लाइव सिटीज, खेल डेस्क : इंगलैंड से होनेवाले टेस्ट मैच सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गयी. हालांकि यह घोषणा सिर्फ तीन टेस्ट मैचों के लिए की गयी है. बता दें कि इंगलैंड के खिलाफ 1 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे. फिलहाल बीसीसीआई ने पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन किया है. इसमें कई नये खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, वहीं कुछ खिलाड़ियों को बैठाया गया है.

बीसीसीआई ने ट्वीट कर टीम इंडिया के चयन की जानकारी दी हे. जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव के साथ-साथ आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है. वहीं रिषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. लेकिन रोहित शर्मा के लिए बुरी खबर है. रोहित शर्मा टेस्ट टीम में एक बार फिर से जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए.

उधर टेस्ट टीम के नियमित विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा पूरी तरह से चोट से नहीं उबर सके हैं, इसलिए वे टीम में अपनी जगह नहीं बना सके. वहीं रिषभ पंत के अलावा दिनेश कार्तिक भी विकेट कीपर के रूप में टीम में शामिल किेये गये हैं. साहा के चोटिल होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में कार्तिक ने टेस्ट टीम में आठ साल बाद वापसी की थी.

इसी तरह भुवनेश्वर कुमार को भी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है. बीसीसीआई ने एक और ट्वीट कर कहा कि भुवी के लोअर बैक में चोट है, इसकी वजह से उन्हें भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि बीसीसीआई उनकी चोट पर नज़र रखेगी और अगर वो फिट हो गए तो उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा.

इसके साथ ही साथ जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले तीन टेस्ट की टीम में चुना गया है. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ यो-यो टेस्ट में फेल होनेवाले मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों के लिए चयनित टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान) शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, करुण नायर, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और उमेश यादव.

ये रहा टेस्ट सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टेस्ट : 1 अगस्त से 5 अगस्त, बर्मिंघम

दूसरा टेस्ट : 9 अगस्त से 13 अगस्त, लार्ड्स

तीसरा टेस्ट : 18 अगस्त से 22 अगस्त, नॉटिंघम

चौथा टेस्ट : 30 अगस्त से 03 सितंबर, साउथैंप्टन

पांचवां टेस्ट : 07 सितंबर से 11 सितंबर, किंगस्टन ओवल, लंदन

The post क्रिकेट : टीम इंडिया में पहली बार शामिल हुए रिषभ पंत, देखें सीरीज के शेड्यूल व मैचों की लिस्ट appeared first on Live Cities.