भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की है और पहले मैच में 8 विकेटों से जीत मिलने के बाद अब दूसरा मुकाबला कल कार्डिफ में खेला जाने वाला है जिसमें होम टीम की यही आस रहेगी कि इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करें। टीम इंडिया में इस बार क्रुणाल पांड्या और दीपक चाहर दो नए खिलाड़ी है जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।

हाल ही में किसी यूजर ने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों के साथ रैगिंग की जा रही है और मुख्य कोच रवि शास्त्री हँसते हुए नजर आ रहे है।
बता दें कि क्रुणाल पांड्या और दीपक चाहर को जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए इस कारण जगह मिली है और अब डेब्यू का इंतजार है जो उन्हें दूसरे मैच में मौका मिल भी सकता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नए प्लेयर्स की जमकर खिल्ली उड़ाई। उन्होंने उन सभी खिलाड़ियों को सामने कुर्सी पर खड़ा कर के प्लेयर्स ने नए खिलाड़ियों के मजे लिए।

जिसका वीडियो आप खुद नीचे देख सकते है। इसमें सबसे पहले दीपक चाहर से पूछा जाता है। जहां उनसे पूछा गया तुम कहाँ से हो और कैसा लग रहा है? चाहर ने जवाब दिया- “मेरा नाम दीपक चाहर है। आगरा से हूं वैसे खेलता राजस्थान से हूं। सबका सपना होता है कि हिंदुस्तान को रीप्रेजेंट करें। आप सभी के साथ खेलकर बहुत अच्छा लगेगा।”
इसके बाद हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या का नम्बर आता है। जिसके बाद सभी खिलाड़ी हंसने लगे। कुर्सी पर चढ़ते ही क्रुणाल ने कहा- “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।” जिसके बाद पीछे से खिलाड़ी बोलते- पहले अपना नाम तो बताओ। तो पांड्या ने कहा- “मेरा नाम क्रुणाल पांड्या है, बड़ौदा गुजरात से हूं। जो इंडिया में है।”
यहाँ देखिये ट्वीटर पर वीडियो
Deepak Chahar and @krunalpandya24 raging in front of head coach @RaviShastriOfc by team india at Old Trafford, England. #ENGvIND pic.twitter.com/ISo50mHJJd
— Vikash Gaur (@thevikashgaur) July 4, 2018
दोनों ही खिलाड़ियों को भारत ए टीम में भी जगह मिली और शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते चोटिल खिलाड़ियों की जगह इन दोनों को मौका दिया गया है। साथ ही पांड्या और दीपक चाहर ने आईपीएल के 11वें सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। अब दूसरा टी-20 मैच जो कार्डिफ में 6 जुलाई अर्थात कल खेला जाने वाला है जिसमें भारत अगर जीत जाता है तो सीरीज भी अपने नाम कर देगा और इंग्लैंड बाजी मार देता हियो तो बराबरी कर लेगा।
The post वीडियो: शास्त्री के साथ मिलकर कृणाल और दीपक चाहर की टीम इंडिया ने की रैगिंग, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.