Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर ग्राहम गूच ने इंग्लैंड के लिए इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे बड़ा खतरा

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाने वाला है। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला जो दोनों ही टीमों के लिए ख़ास होगा इसमें कोई दोराय नहीं, क्योंकि दोनों टीमों की यही आस रहेगी कि जीत के साथ आगाज करें। साथ ही विराट कोहली अपनी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलने वाले है।

वहीं आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने मेजबान टीम को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से सतर्क रहने के लिए कहा है। बता दें, कि कोहली जिनका बल्ला पिछले दौरे पर तो खामोश था लेकिन इस बार जबरदस्त फॉर्म में है इस कारण इन्हें भी यही डर है।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “विराट कोहली वर्तमान समय में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मेरा यही मानना है कि वह इस दौरे पर इंग्लैंड में अपने रिकॉर्ड को सुधारने के पूरी तरह से भूखे हैं और इसलिए वह मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते है और खतरा हैं।”

याद हो कि विराट कोहली ने अब तक इस दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की है और तीन वनडे मैचों में बिना शतक से 191 रन बनाये जो सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले है। साथ ही ग्राहम गूच ने यह भी कहा कि, “हर बैट्समेन चाहता है कि वह उस तरह के खिलाड़ी के रूप में जाना जाए जो पूरे विश्व में अच्छा प्रदर्शन करता हो।”

इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये दोनों खेल के हर फोर्मेट में विश्व स्तर के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। आज के दौर में हर क्रिकेटर हालात के साथ तालमेल जमा लेता है। दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना थोड़ा कठिन है क्योंकि दोनों ही मैच विनर खिलाड़ी हैं। मुझे विराट कोहली और जो रूट की बैटिंग देखना बहुत अच्छा लगता है।”

The post पूर्व क्रिकेटर ग्राहम गूच ने इंग्लैंड के लिए इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे बड़ा खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.