Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने पर सोशल मीडिया पर उठी इस खिलाड़ी को जगह देने की मांग

भारतीय टीम ने शुक्रवार को ही आयरलैंड के खिलाफ शानदार 143 रन की जीत हासिल कर खुशी मनाई थी, लेकिन एक दिन बाद शनिवार को ही भारतीय टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर आ चुकी है.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह अपनी चोट के चलते बाहर हो गये है. बताया जा रहा है, कि जसप्रीत बुमराह की उंगलियों में फैक्चर हो गया है.

जसप्रीत बुमराह का टीम में ना होना बड़ा झटका 

इंग्लैंड के इस अहम दौरे में जसप्रीत बुमराह का भारतीय टीम में ना होना एक बहुत बड़ा झटका है. जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट के नंबर-1 गेंदबाज है और ऐसे में भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खलना निश्चित ही है.

बुमराह के बाहर होने के बाद ट्विटर पर आ रही है जमकर प्रतिक्रिता 

आपकों बता दें, कि जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही है. जसप्रीत बुमराह के समर्थक उनके बाहर होने से काफी दुखी महसूस कर रहे है.

The post किसने क्या कहा: जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने पर सोशल मीडिया पर उठी इस खिलाड़ी को जगह देने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.