Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरपी सिंह ने अब खोला राज, इस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से लगता था डर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कभी गेंदबाज रह चुके आरपी सिंह आज टीम से बाहर है और उन्हें जगह नहीं मिल पाने के कारण लगभग क्रिकेट कैरियर इनका खत्म हो ही गया है, क्योंकि अब इनकी उम्र भी बहुत ज्यादा हो चुकी है।

हाल फिलहाल ये क्रिकेट में कमेंट्री के मजे ले रहे है। आईपीएल में इरफ़ान पठान के साथ कई बार कमेंट्री करते हुए नजर आये थे।

आरपी सिंह जिन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से यह बड़ा खुलासा किया है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हैडन के खिलाफ गेंदबाजी करना सबसे ज्यादा डर लगता था या सबसे ज्यादा कठिनाई होती थी। हालाँकि उन्होंने इनके खिलाफ ज्यादा क्रिकेट तो नहीं खेला है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हैडन ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाये है इस कारण इन्हें आज भी याद किया जाता है। इन्होंने अपने कैरियर में कुल 103 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेले थे, जिसमें शानदार 50 और 43 से ज्यादा की औसत से गेंदबाजों को खूब दौड़ाया था।

वहीं अगर हम आरपी सिंह की बात करें तो इन्होंने अपने कैरियर में हैडन को महज एक बार आउट किया था। जानकारी के लिए बता दें कि इन्होंने यह विकेट साल 2008 में सचिन के हाथों आउट कैच करवा के आउट किया था। जबकि वनडे क्रिकेट में भी इन्होंने एक बार ही साल 2007 में विकेट लिया था। इस हिसाब से आप भी देख सकते है कि वाकई इन्हें हैडन के खिलाफ गेंदबाजी करने से परेशानी होती थी।

ऐसा रहा आरपी सिंह का कैरियर

32 वर्षीय आरपी सिंह ने साल 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे के साथ अपन कैरियर का आगाज किया था और आखिरी बार 2011 में भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आये है।

अपने इतने लंबे सफर में इन्होंने 14 टेस्ट और 58 वनडे मैच खेले थे जबकि 10 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में इन्होंने 40, वनडे में 69 और टी–20 क्रिकेट में 15 सफलताएं ली थी।

The post आरपी सिंह ने अब खोला राज, इस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से लगता था डर appeared first on SportzWiki Hindi.