भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज विराट कोहली की अगुवायी में उतरने वाली भारतीय टीम के लिए मुश्किल चुनौती है। भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज उनके नंबर वन के ताज के साथ न्याय करने की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा मानी जा रही है।

मुरली विजय ने इंग्लैंड दौरे को लेकर साझा की कई बातें
भारतीय टीम के खिलाड़ी इस चीज को अच्छे से जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए काफी अहम है। इस कारण से हर भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। इनके साथ ही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने इंडिया टीवी के साथ क्रिकेट की बात में इस टेस्ट सीरीज को लेकर कई बातें साझा की।

इंडिया टीवी के साथ बातचीत में विजय ने जतायी सीरीज जीत की उम्मीद
इंडिया टीवी के खास शो क्रिकेट की बात में मुरली विजय ने कहा कि “एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे हर शर्त को एक चुनौती की तरह लेना है। एक खिलाड़ी के रूप में आपको तैयार रहना होगा और केवल अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आगे बढ़े। टेस्ट क्रिकेट में शुरूआत के बाद ही कोई बात कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं हम इस बार जीत सकते हैं।”

अपनी बल्लेबाजी को लेकर विजय आएं है मानसिक तैयारी के साथ
विजय ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि “इस समय मैं अच्छी मानसिकता के साथ आया हूं। वहां पर जाने और मूल बातों को तैयार करने की पूरी उम्मीद है। वहीं से हमें तय करना होगा कि हालात कैसे हैं। हमें एक साथ रहना ही सबसे महत्वपूर्ण होगा।”

सामुहिक प्रसास से सीरीज को कर सकते हैं फतह
मुरली विजय ने कहा कि “निश्चित रूप से, हमारे पास सीनियर खिलाड़ियों की तरह अच्छा प्रदर्शन करने का सबसे बड़ा अवसर है। वो सभी भी हमारी जैसी मानसिकता के साथ वहां गए चाहे वो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में जीत रहा हो, ये बदलने वाला नहीं है। ये एक सामूहित प्रयास है और उम्मीद करते हैं कि हम मोमेंटम को आगे बढ़ा सकते हैं और ये सीरीज जीत सकते हैं।”

टीम का है एक शानदार वातावरण
“विराट कोहली का टीम संभालने का अपना तरीका है और दूसरे खिलाड़ी भी इसके साथ अपने खेल को आगे बढ़ा सकते हैं तो ये कहूंगा कि ओवर ऑल ये एक बेहतरीन वातावरण है। ये सिर्फ एक टीम का अपने काम के रूप में है। ज्यादा पेशेवर बनकर अपने खेल को ऊंचे स्तर पर खत्म करो।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इस बार इंग्लैंड में चलेगा विराट कोहली का बल्ला: मुरली विजय appeared first on SportzWiki Hindi.