Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निधि अग्रवाल और सोनम बाजवा के अलावा इस पाकिस्तानी लड़की के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है लोकेश राहुल

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ विजयी आगाज से दौरे को चालू कर दिया है, पहले मैच में तो लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के साथ ऐसा खिलवाड़ किया कि उनके बल्लेबाजों को आस्ट्रेलिया वाले मैच की याद दिला दी. भारत ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया.इस जीत के हीरो बल्लेबाज रहे.

 

 

जिन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली. यह केएल राहुल की दूसरी टी-20 इंटरनेशनल सेंचुरी है. 26 साल के स्टाईलिश क्रिकेटर राहुल सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं. खासतौर से इन तीन हसीनाओं ने राहुल को सुर्खियों में जरूर ला दिया.

पंजाबी एक्ट्रेस के साथ चैट वायरल 

एक हफ्ते पहले केएल राहुल पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा को लेकर चर्चा में रहे. दरअसल सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की साथ ही कैप्शन लिखा, ‘सूर्यास्त को देखकर तुम्हारे बारे में सोचते हुए’.

सोनम के पोस्ट करते ही राहुल ने  कमेंट में सोनम को टैग करते हुए लिखा, ‘बस एक कॉल की दूरी है’. यह बात यहीं तक नहीं रुकी कमेंट बॉक्स में यह बात डेट तक पहुंच गयी, जिससे लोग कुछ ना कुछ दोनों के बीच रिश्तों में कुछ है ऐसा अंदाजा लगा रहे है.

 

 

पाकिस्तानी एंकर ने की थी तारीफ 

आईपीएल 2018 में किंग्‍स इलेवन पंजाब के ओपनर बल्‍लेबाज केएल राहुल का बल्ला खूब चला था. राजस्‍थान के खिलाफ एक मैच में राहुल ने नाबाद 84 रन की पारी खेलकर पंजाब को अविश्वसनीय जीत दिलाई इसके बाद तो लोग उनके फैन हो गये,  सिर्फ भारत में ही नहीं दूसरे देश से भी लोकेश राहुल को वाहवाही मिलने लगी थी. पाकिस्‍तान की एक मशहूर स्‍पोर्ट्स एंकर जैनब अब्‍बास ने टि्वटर पर अपने दिल की बात रख दी। जैनब ने लिखा था, ‘केएल राहुल शानदार, गजब की टाइमिंग, देखकर मजा आया.”

निधि अग्रवाल के साथ तस्वीर वायरल 

बालीवुड एक्ट्रेस निधी अग्रवाल के साथ भी केएल राहुल का नाम जुड़ा. अभी एक महीने पहले दोनों को मुंबई में साथ देखा गया था. दोनों बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डिनर करके बाहर निकल रहे थे. गेट के बाहर आते ही पहले निधी और फिर राहुल एक ही गाड़ी में बैठकर गए थे. आपको बता दें कि निधी पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

 

 

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी. एक तरफ राहुल जहां क्रिकेट के उभरते सितारे बन चुके हैं, वहीं निधी को अभी एक हिट फिल्म का इंतजार है.

ये सब देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ न कुछ लोकेश राहुल के साथ चल रहा है.

The post निधि अग्रवाल और सोनम बाजवा के अलावा इस पाकिस्तानी लड़की के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.