चेम्सफोर्ड। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट शृंखला एक अगस्त से शुरू होगी। इससे पहले इस शृंखला के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपनी तैयारियों को परखने के लिए भारतीय टीम बुधवार से चार दिवसीय अभ्यास मैच में खेलेगी।
इन बल्लेबाजों का टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ जमकर चला है बल्ला
इसी मैच में प्रदर्शन के आधार पर विराट कोहली को पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम का चयन करने में आसानी होगी। शुरुआती तीन मैचों के लिए चुनी गई भारतीय टीम का प्रत्येक सदस्य इस मैच के माध्यम पहले टेस्ट के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगा।
इस मैच में सभी की नजरें युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर टिकी होंगी, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड क खिलाफ वनडे सीरीज में मेहमान टीम के बल्लेबाजों को अपनी गेंदों पर नचाया था। अगर अभ्यास मैच में कुलदीप वनडे सीरीज का प्रदर्शन दोहराने में कामयाब हुए तो फिर उनका पहले टेस्ट में खेलना करीब-करीब पक्का हो जाएगा।
खिताबी मुकाबले में हारकर रामकुमार ने गंवाया ये मौका
वहीं रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के पास टीम में जगह बनाने का मौका होगा। वैसे पहले टेस्ट में भारतीय स्पिन तिकड़ी कुलदीप यादव, अश्विन और रवीन्द्र जडेजा को मौका मिलने की संभावना है।
अभ्यास मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर भी इंग्लिश की धरती पर बल्ले से प्रभावित करने का दबाव रहेगा। टेस्ट क्रिकेट में विश्व के दूसरे नम्बर के बल्लेबाज विराट कोहली 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में प्रभावित करने में असफल रहे थे।
ये हैं WWE की पांच खूबसूरत महिला रेसलर, इनकी अदाओं से घायल हो चुके हैं करोड़ों प्रशंसक
वहीं इस अभ्यास मैच में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पर भी दबाव होगा। जो हाल ही इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच की दोनों पारियों में केवल आठ रन ही बना पाए थे। इस मुकाबले में पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए रिषभ पंत और अजिंक्या रहाणे ही प्रभावित करने में सफल रहे थे।