लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाजी पर उंगलियां उठ रही हैं.
महेंद्र सिंह धोनी भी निशाने पर रहे, जिन्होंने 37 रनों की धीमी पारी खेली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने धोनी का बचाव किया है. साथ ही उनका कहना है कि धोनी की इस पारी को देख कर उन्हें अपनी एक 37 रनों की एक बदनाम पारी याद गयी.
ये कहा गावस्कर ने
सुनील गावस्कर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया में लिखे अपने लेख में कहा है कि
“जब धवन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी समय उन्होंने एक लापरवाही भरा शॉट खेल कर अपना विकेट गँवा दिया. राहुल को भी सोच विचार करने की आवश्यकता है. कुछ दिनों पहले उन्होंने शतक जमाया था, लेकिन एक नयी पारी हर किसी को जीरो से शुरु करनी होती है.“

इसके साथ उन्होंने लिखा
“सुरेश रैना ने अपना अनुभव दिखाया, लेकिन वह काफी नही था. जब विराट कोहली, मोईन अली की गेंद पर आउट हो गए. इसलिए धोनी का स्ट्रगल समझ में आता है. जब आप असंभव स्थिति में फंस जाते हो और आपके पास विकल्प भी सीमित हों, तो ऐसे में दिमाग नकारात्मक हो ही जाता है. उस स्थिति में हर अच्छा शॉट भी फील्डर के हाथ में जाता है और यह प्रेशर को और ज्यादा बढ़ा देता है. धोनी के संघर्ष ने मुझे मेरी ‘बदनाम’ पारी की याद दिला दी जो मैंने भी वहीं पर खेली थी.”

इस मैच में इंग्लैंड अंतिम दस ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 322 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था. इस पर गावस्कर ने कहा कि बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के बिना इंग्लैंड को आखिरी 10 ओवर में स्कोर करने से रोकना भारत के लिए मुश्किल हो गया था. जो स्कोर 300 के अंदर रहना चाहिए था वह 322 तक पहुंच गया.
The post महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर कहा धोनी के स्ट्रगल ने दिलाया मुझे मेरी बदनाम पारी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.