Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए जडेजा का टीम में चयन मुश्किल, ये खिलाड़ी लेगा जड्डू की जगह

रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी का टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुचाने में योगदान रहा है. ये दोनों स्पिनर गेंदबाज पिछले काफी समय से भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. मगर अब कुलदीप यादव और यज़ुवेंद्र चहल की स्पिन गेंदबाजी ने जडेजा और अश्विन के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

मौजूदा समय में इंग्लैंड में टी-20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया को अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसके लिए टीम का चयन होना है. इस दौरान ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रविन्द्र जडेजा को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है. जबकि अश्विन को टीम में शमिल किया जा सकता है.

तीन स्पिनर गेंदबाजों का होगा चयन 

टेस्ट सीरीज के लिए तीन स्पिनर गेंदबाजों का चयन होना है. वहीं कुलदीप यादव ने जिस तरह से अभी तक आयरलैंड और इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी दिखाई है उसे देख कर लगता है कि उनका टेस्ट टीम में चयन होना लगभग तय है. कुलदीप यादव ने अपना आखिरी टेस्ट मैच लगभग एक साल पहले अगस्त 2017 में खेला था तब से लेकर अब तक वो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं. मगर अब चयनकर्ता उनके साथ ही जाना पसंद करेंगे.

वहीं यज़ुवेंद्र चहल भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. इसलिए कोहली और चयनकर्ता कुलदीप और चहल की जोड़ी टेस्ट में भी खिलाना चाहेंगे. कुलदीप यादव ने अभी तक आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खेले 3 टी-20 मैचों में 5.08 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम किए हैं. इन तीन मैचों में से 2 में कुलदीप यादव मैन ऑफ दा मैच रहे हैं.

इसका मतलब साफ है कि इंग्लैंड और आयरलैंड की तेज़ विकेटों पर भी कुलदीप की कलाई का जादू चल रहा है. एक के बाद एक मंझे हुए बल्लेबाज़ कुलदीप की फिरकी के आगे बेबस नज़र आ रहे हैं.

The post इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए जडेजा का टीम में चयन मुश्किल, ये खिलाड़ी लेगा जड्डू की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.