Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मानसूनी बीमारियों को पलभर में दूर करेगी ये घरेलू चीज, जाने फायदें

हेल्‍थ डेस्‍क। मानसून सीजन में कई अवसरवादी रोग इंसान पर हावी होने लगते हैं। इस मौसम में अक्‍सर खांसी-जुकाम, फंगल इंफेक्शन, कब्ज, उल्‍टी–दस्‍त और बुखार जैसे रोग अपना प्रभाव दिखाने लगते हैं। इस मौसम में कई बार ऐसी परिस्थिती हो जाती हैं कि निरंतर हो रही बारिश की वजह से चिकित्‍सक के पास नही जा सकते हैं मगर ऐसी स्थिति में कुछ आसान नुस्‍खों से इन परेशानियों को कम किया जा सकता हैं। ये घरेलू नुस्‍खें आपकी परेशानियों को जड से खत्‍म कर देते हैं। आपने कई बार घर पर हरड़ का इस्‍तेमाल किया होगा। ये ऐसी हर्ब हैं जिससे मानसून के कई रोग आसानी से दूर हो जाते हैं। आईये जानते हैं इसके अन्‍य फायदें-

फंगल इंफेक्शन को करें दू:

मानसून के सीजन में स्किन पर कई तरह के कुप्रभाव देखने को मिलते हैं। बारिश के मौसम में कई बार त्‍वचा पर रैशेज दिखाई देने लगते हैं जो फंगल इंफेक्शन के रूप में उभरने लगता हैं। ये एक प्रकार का संक्रमण होता हैं इसीलिए इस प्रकार समय रहते काबू पाना जरूरी हो जाता हैं। इस समस्‍या से निजात पाने के लिए हरड़ को हल्दी में मिक्‍स करके एक लैप तैयार करें और इंफेक्शन वाले भागो पर कम से कम दिन में दो बार लगायें। इस लैप को तब तक लगायें जब तक ये समस्‍या बिल्‍कुल खत्‍म नही हो जाती हैं।

उल्‍टी-कब्‍ज में गुणकारी:

अगर बारिश के मौसम में आप उल्‍टी या कब्‍ज की समस्‍या से परेशान हैं तो हरड इसमें काफी उपयोगी हैं। इस समस्‍या के दौरान फूड प्वायजनिंग की वजह से उल्‍टी आने लगती हैं इसलिए हरड़ के शहद का सेवन करें। इस नुस्‍खे से उल्‍टीयों की समस्‍या में काफी फायदा पहुंचता हैं। इसके अलावा कब्‍ज में हरड़ के पल्प को चुटकीभर नमक में मिलायें और इसका सेवन करें। इसके अलावा हरड का सेवन आप 1/2 ग्राम लौंग या दालचीनी के साथ भी कर सकते हैं। इन सबके मानसून में अलावा हरड के सेवन से आप पेट को डिटॉक्‍स कर सकते हैं।



Herald