Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद शमी के यो-यो टेस्ट का परिणाम आया सामने, जाने पास हुए या फेल

मोहम्मद शमी का कैरियर काफी हद तक प्रभावित हो चुका है क्योंकि उनकी वाइफ हसीन जहां ने कई आरोप लगाये थे। इसके बाद इन्हें कुछ समय के लिए बीसीसीआई की सैलरी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया था और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में यो-यो टेस्ट की वजह से भी बाहर होना पड़ा था। लेकिन अब इनके फैंस के लिए एक खुश खबरी जरूर आयी है।

दरअसल आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इन्हें भी जगह दी गयी थी जिसके बाद इनका यो-यो टेस्ट लिया गया लेकिन उसमें ये फ़ैल हो गए थे। लेकिन आज इन्होंने यह बड़ी खुशखबरी दी है कि उन्होंने यो-यो टेस्ट को क्लियर कर दिया है। इन्होंने जब यह पोस्ट की है तब वो बैंगलोर के कैम्पेगोड़ा एयरपोर्ट पर थे।

यहाँ देखिये सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट

Flying to Delhi 👉👉👉YO YO 🏃🏃🏃🏼‍♂️🏃🏼‍♂️ done

A post shared by Mohammad Shami (@mdshami.11) on Jul 6, 2018 at 2:13am PDT

शमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने यही बताया है कि यो-यो टेस्ट को क्लियर कर दिया है और अब वापस दिल्ली आ रहे है। इसके बाद इनके प्रशंसकों ने खूब कमेन्ट किये है।

गौरतलब हो कि मोहम्मद शमी के पिछले कई महीनों में काफी उतार चढाव आये है और खूब परेशानियों का सामना करना पड़ा है लेकिन अब इन्होंने यह अनिवार्य टेस्ट तो क्लियर कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब अगर इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मौका मिलता है तो फिर से यह टेस्ट क्लियर नहीं करना पड़ेगा। शमी अब तक टीम इंडिया के 30 टेस्ट और 50 वनडे मैच खेल चुके है।

The post इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद शमी के यो-यो टेस्ट का परिणाम आया सामने, जाने पास हुए या फेल appeared first on SportzWiki Hindi.