खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कल से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम का लक्ष्य नौ वर्ष बाद जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और एशिया के बाहर पहला टेस्ट जीतने का होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले इन स्थानों के बाहर आखिरी बार पहला टेस्ट मैच 2009 में न्यूजीलैंड में जीता था।
भारत ने पांच मैचों की सीरीज में की विजयी शुरुआत
भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज जीतकर इंग्लैंड में अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी। टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड की धरती पर तीन टेस्ट शृंखलाएं ही जीत सकी है। भारत ने पहली टेस्ट सीरीज अजीत वाडेकर की कप्तानी में 1971 में जीती थी।
अब विराट कोहली के कंधों पर भारतीय टीम को यहां पर जीत दिलवाने की जिम्मेदारी होगी। वैसे मैच के लिए सलामी जोड़ी भारतीय टीम के लिए चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। अभी टीम प्रबंधन ये तय नहीं कर सका है कि मुरली विजय के साथ पारी शुरुआत करने का मौका किसे दिया जाए। वैसे शिखर धवन या लोकेश राहुल में से किसी एक बल्लेबाज को ये मौका मिलना तय है।
2018 महिला विश्व कप हॉकी : भारत का मुकाबला आज इटली से, अंतिम 8 में पहुंचने के लिए लगानी होगी जान
विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को भारत की अन्तिम एकादश में जगह मिलना लगभग तय है। उनका इंग्लैंड के खिलाफ उनके देश में प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारतीय टीम के सामने एक चिंता की बात चेतेश्वर पुजारा का फॉर्म में नहीं होना भी है।
कप्तान विराट की तारीफ के बाद बटलर ने अब भारतीय टीम के लिए दे दिया ये बयान
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बमराह , इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, मोइन अली, जोस बटलर, आदिल रशीद, सैम कुरान, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जेम्स पोर्टर।