ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर भले ही अभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हो लेकिन इनकी एक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट में वापसी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया की सर्वश्रेष्ठ ग्रेड टीमों को एक साथ लाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक नया टी-20 लीग शुरू करने जा रहा है।

स्मिथ-वार्नर की ऑस्ट्रेलिया के मैदान में हो सकती है वापसी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इस टी-20 लीग टूर्नामेंट के कार्यक्रम की लॉचिंग की। इस ग्रेड क्रिकेट में 10 टीमों के बीच अगले साल 5-6 मार्च को एडिलेड में आयोजन किया जा सकता है। इस टूर्नामेंट में माना जा रहा है कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की भी वापसी हो सकती है जो इस टूर्नामेंट के सबसे मुख्य आकर्षण में नजर आ सकते हैं।

स्मिथ-वार्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लगा रखा है 12 महीनों का प्रतिबंध
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मौजूदा समय के दो सबसे शानदार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पिछले तीन महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से प्रतिबंध झेल रहे हैं। मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने बॉल टेंपरिंग जैसे शर्मनाक कांड को अंजाम दिया था। इस कांड में स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की लिप्तता पायी गई जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को 12 महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर दोनों ही खेलना चाहते हैं नई टी-20 लीग
जहां तक इस टूर्नामेंट की बात करे तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की शुरूआत करने जा रही है और स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर ने तो पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। ऐसे में अब स्मिथ-वार्नर तो इस ग्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में वापसी करना चाहते हैं, लेकिन सीए क्या फैसला करता है ये भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है। वैसे स्मिथ और वार्नर तो अपनी वापसी की बात कह चुके हैं ।
लेकिन उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया किसी भी तरह से इनकी वापसी आसान नहीं बनाना चाहती। ईएसपीएन क्रिक इंफो से एफआईसीए के एक सदस्य ने कहा कि “प्रतिबंधित खिलाड़ियों की वापसी के लिए इस समस्या को आसानी से हल नहीं किया जा सकता है। एफआईसीए गलत तरीकों से विनियमित करने या प्रतिबंधित करने के किसी भी प्रयास का विरोध करना जारी रखेगा।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नहीं चाहता समय से पहले दोनों की वापसी
तो वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि “उन्हें इस तरह से प्रतिबंधित और विनियमित करने की जरूरत है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है। वो इसके लिए उत्सुक हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है, लेकिन हम उनके लिए समय से पहले इससे बाहर निकलना आसान नहीं बनाना चाहते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इस टूर्नामेंट के जरिए ऑस्ट्रेलिया के मैदानों में वापसी करना चाहते हैं स्मिथ-वार्नर, लेकिन ये है रोड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.