दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ खेल गये टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलियन खिलाड़ी डेविड वार्नर, कप्तान स्टीव स्मिथ और कैमरून बैंक्रॉफ्ट बाल के साथ छेड़छाड़ के आरोपी पाए गये, इसके बाद आईसीसी ने इन्हें इस काये में संलिप्त पाए जाने के बाद टीम से निष्कासित करने का फैसला सुना दिया.

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के दौरान बाल से छेड़छाड़ करने के बाद जब स्टीवन स्मिथ ने प्रेसकांफ्रेंस कर अपना जुर्म कबूला तो पूरे क्रिकेट जगत समेत खेलप्रेमियों में निराशा की लहर दौड़ गयी. इसके बाद इन पर आस्ट्रेलिया बोर्ड ने अलग अलग समय के लिए बैन लगा दिया.
प्रतिबंध लगने के बाद राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्रमशः अपने कप्तानों के रूप में दो खिलाड़ियों का नाम दिया था और उन्हें अपने प्रतिस्थापन के रूप में नए खिलाड़ियों को ढूंढना पड़ा.

डेविड वार्नर ने 2016 में इस टीम का प्रतिनिधित्व किया था, और टीम को नयी बुलंदियों पर पहुचाया था. जिसके लिए वो जाने जाते है. हालांकि केन विलियमसन एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में सफल हुए और टीम को फाइनल तक ले गए, सनराइजर्स हैदराबाद की फ़ाइनल में हार के बाद खेल प्रेमियों ने फिर डेविड वार्नर को याद किया.
एसआरएच के सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण ने वेब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ पर डेविड वार्नर के बारे में भावनात्मक सन्देश दिया.

उन्होंने खुलासा किया कि “मेरे बच्चों सर्वजीत और अचिंट्य को यह जानकर बड़ा गहरा आघात पंहुचा, कि डेविड वार्नर आईपीएल 2018 में एसआरएच के लिए नहीं खेलेंगे.”
लक्ष्मण ने कहा कि
“मेरे बच्चे वार्नर के खेल को पसंद करते है और टीम के लिए उनका महत्व को जानते थे. जब उन्होंने समाचार पत्रों में डेविड वार्नर के ना खेलने की खबर देखी तो उनको बहुत दुःख हुआ था.”
लक्ष्मण ने यह भी कहा कि “एसआरएच के फ़ाइनल में हारने के बाद भी मेरे बच्चे निराश थे, उन्हें भी शायद इस मैच में डेविड की कमी खल रही थी.”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ….
The post आईपीएल में डेविड वार्नर की अनुपस्थिति पर वी वी एस लक्ष्मण ने अब भावुक होकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.