Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीन साल की मासूम हुई अंकल की दरिंदगी की शिकार

क्राइम डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म करने की घिनौनी वारदात सामने आई हैं। इस घटना को पड़ोस के एक युवक ने ही अंजाम दिया हैं। घटना सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शुरूआती कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं और मामले की जांच की जा रही हैं। आरोपी युवक ट्रैक्टर में ईंटें भरने का काम करता हैं।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात की हैं। बच्ची रात को अपने घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां बाहर आई तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। बच्ची को लहूलुहान हालत में देख परिजनों ने उसे जेकेलोन अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का परिवार कानोता बांध के पास किराए के मकान में रहता हैं। सोमवार रात को करीब 10 बजे अपने भाई-बहनों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पवन रैगर (24) वहां आया और बच्ची का गला पकड़ कर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक इस दौरान नशे में था। बच्ची के साथ खेल रहे भाई-बहन डर के अंदर भाग गए। जब बच्ची की रोने की आवाज मां ने सुनी तो वह बाहर आई। बच्ची के गले और पेट में जोरों से दर्द होने से वह रो रही थी और उसके खून भी आ रहा था। बच्ची के परिजन तुरंत उसे एसएमएस लेकर गए जहां से उसे जेकेलोन अस्पताल रैफर कर दिया। फ़िलहाल बच्ची खतरे से बाहर हैं, डॉक्टर उसका इलाज कर रहें हैं। बच्ची आरोपी युवक को अंकल के नाम से संबोधित करती थी।

गौरतलब हैं कि बीते 26 जून को मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दो युवको ने गैंगरेप किया और फिर अपनी हैवानियत को पार करते हुए बच्ची की नाक को बुरी तरीके से काट दिया और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया था। बच्ची अपने स्कूल के बाहर परिजनों का इन्तजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी इरफान और आसिफ ने बच्ची को लड्डू खिलने का लालच देकर अपने साथ ले गए थे। लड़की के इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसकी तीन सर्जरी और कुछ नसों को भी काटना पड़ा। इस मामले में बड़े स्तर पर आंदोलन भी हुए।



Herald