Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्बाब्वे वनडे टीम को लगा झटका ऑल राउंडर मैल्कम वॉलर हुए बाहर, वजह है दिलचस्प

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच 13 जुलाई को खेला गया था. जिसमें पाकिस्तान ने 201 रनों की बड़ी जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने इमाम उल हक के शतक और फखर जमान के अर्धशतक की बदौलत जिम्बाब्वे के सामने 309 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में मेजबान टीम केवल 107 रन पर सिमट गई और 201 रन से मैच गंवा बैठी.

मैल्कम वॉलर टीम से बाहर 

मैल्कम वॉलर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के दौरान जिम्बाब्वे टीम का हिस्सा रहे थे. इसके बाद उनका नाम पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी टीम में शामिल था. मगर वॉलर ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को सही समय पर जवाब नही दिया जिस कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है.

33 वर्षीय वॉलर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनके जाने से जिम्बाब्वे टीम और अधिक कमजोर हो गयी है. जिम्बाब्वे के पांच अनुभवी खिलाड़ी पहले से ही टीम से बाहर चल रहे हैं. उनका सैलरी सहित कुछ मुद्दों पर बोर्ड से टकराव चल रहा है.

वॉलर  ने 79 वनडे मैच खेला हैं. जिन्होंने 1259 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 99 रन रहा है. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 10 विकेट निकाले हैं. वहीं वॉलर ने जिम्बाब्वे के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 557 रन बनाए हैं. जबकि गेंदबाजी में 8 विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ दें तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वॉलर का प्रदर्शन शानदार है.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वॉलर ने 78 मैच खेले हैं. जिसमें 37.19 की औसत से 4649 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 208 रन रहा है. जबकि इसमें उनके नाम 11 शतक और 22 अर्द्धशतक दर्ज हैं. वहीं फर्स्ट क्लास गेंदबाजी में मैल्कम वॉलर ने 62 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 3.19 ही रही.

The post जिम्बाब्वे वनडे टीम को लगा झटका ऑल राउंडर मैल्कम वॉलर हुए बाहर, वजह है दिलचस्प appeared first on SportzWiki Hindi.