भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम ने आसानी से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर लगातार छठी टी-20 सीरीज अपने नाम की। इस जीत के साथ ही हर ओर भारतीय टीम की चर्चा हो रही है।

भारत की जीत के बीच इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने किया ये जबरदस्त कारनामा
जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया उससे तो स्वाभाविक है कि विराट एंड कंपनी की ही चर्चा होगी। लेकिन इसी बीच इस मैच में विरोधी टीम इंग्लैंड का भी एक ऐसा खिलाड़ी रहा जिसने अपने जबरदस्त एफर्ड से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

क्रिस जॉर्डन ने लंबी दौड़ लगाकर लपका हैरतअंगेज कैच
जी हां भारतीय टीम की सुर्खियों के बीच इंग्लैड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अपने कमाल से मैच को देखने वाले हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल भारतीय टीम की पारी का छठा ओवर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बॉल डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद को भारत के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने लॉंग ऑन की दिशा में बड़ा शॉट खेल दिया। लेकिन मिडऑफ पर खड़े क्रिकेट जॉर्डन ने एक लंबी दौड़ के बाद अपनी उलटी तरफ बेहतरीन डाइव कर इस शॉट को कैच में बदल दिया।

क्रिस जॉर्डन के कैच को देख हर कोई हुआ हैरान
क्रिस जॉर्डन ने इस कैच के दौरान मैदान में काफी हिस्सा दौड़ कर कवर किया और कैच को सफलता पूर्वक पूरा किया। इस कैच को देखने के बाद किसी को भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। लेकिन जिस तरह से क्रिस जॉर्डन ने इस मुश्किल चांस कौ कैच में बदला उसके बाद हर कोई अपने दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गया।

देखिए ये वीडियो
WATCH – Jordan takes a blinder to dismiss Rahul https://t.co/d1sh8NvQ85
— PRINCE SINGH (@PRINCE3758458) July 8, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो: भारत ने जीता सीरीज, लेकिन ऐसा कर क्रिस जॉर्डन ने जीता सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.