Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सभी तेज गेंदबाजो को भारत के खिलाफ टीम में जगह देना मुश्किल: स्टुअर्ट ब्रॉड

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैंचों की सीरीज 1 अगस्त शुरू होगी. जिस सीरीज की तैयारी के लिए दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति बना रही है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह बताया कि इंग्लैंड टीम में विचार विमर्श हो रहा हैं किसको कब मौका दिया जायेगा.

सभी तेज गेंदबाजों को जगह मिलना मुश्किल


इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि

“भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कुछ मैच वह स्वयं खेलेगें, तो कुछ मैचों में जेम्स एंडरसन को जगह मिल सकती है. यह सब टॉस पर निर्भर करेगा, अगर मैच में 250 ओवर से ज्यादा डाले गये, तो यह सभी तेज गेंदबाजो को जगह देना मुश्किल होगा.”

उन्होंने कहा कि

“जब स्पिन गेंदबाजी सपाट पिच पर अच्छी हो रही हो और स्पिन गेंदबाज विकेट पर अच्छा काम कर रहें हों, तो तेज गेंदबाजों को ज्यादा गेंदबाजी नहीं करना पड़ता है. तेज गेंदबाजों का काम तब बढ़ता है जब पिच पर घास हो और गेंद स्विंग कर रही हो. इस वक्त पर तेज गेंदबाजों का काम काफी बढ़ जाता है.”

टीम मैनेजमेंट हर खिलाड़ी को देगा समान मौका


स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि

“इस विषय पर काफी पहले चर्चा हो चुकी है, कि पांच टेस्ट मैचों में किसी भी खिलाड़ी को बाहर बैठाया जा सकता है. इसमें किसी भी खिलाड़ी को निराश होने की जरुरत नहीं है. टीम मैनेजमेंट का कहना है कि यह किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ नाराजी निकालना नहीं होगा,बल्कि देखना होगा कि हर खिलाड़ी को एक सामान मौका मिल सके.”

ब्रॉड ने कहा कि वह अपनी ख़राब फार्म की वजह से टीम से बाहर नहीं होना चाहते.

खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर नहीं होना चाहते स्टुअर्ट ब्रॉड

उन्होंने कहा कि

“मै उस मुकाम पर नहीं पहुंचना चाहता जहाँ मुझे कहा जाए, कि आप जाए और काउंटी क्रिकेट खेले. अगर आप टीम से बाहर जाते है, तो कोई नया गेंदबाज आपकी जगह लेता है और उसके अच्छा प्रदर्शन करने पर आपकी वापसी मुश्किल हो जाती है. आप सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा है, ऐसे में जरूरी नहीं कि आप हर मैच खेले, टीम में बदलाव तो होगा ही.”

The post सभी तेज गेंदबाजो को भारत के खिलाफ टीम में जगह देना मुश्किल: स्टुअर्ट ब्रॉड appeared first on SportzWiki Hindi.