लंदन। आज से यहां शुरू हो रहे विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर से विश्व नम्बर वन रोजर फेडरर और महिला वर्ग में मां बनने के बाद वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स पर सभी की नजरें होंगी।
मौजूद चैम्पियन रोजर फेडरर विंबलडन में अपने नौवें खिताब के लिए एक बार फिर से प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। हालांकि स्विट्जरलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी को स्पेन के राफेल नडाल से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। नडाल ने हाल ही में 11वां फे्रंच ओपन खिताब जीता था।
पेनल्टी शूटआउट में चूक भारत को पड़ी भारी, ऑस्ट्रेलिया ने जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
विश्व नम्बर वन फेडरर ने पिछले वर्ष खिताबी मुकाबले में मारिन सिलिच को हराकर रिकॉर्ड आठवां खिताब जीता था। इससे वह विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज चैंपियन भी बने थे।
वहीं सेरेना 18वीं बार विंबलडन में हिस्सा ले रही है अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स विंबलडन के 150वें वर्ष में वह अपना आठवां खिताब जीतना चाहेगी।
जो अभी तक सचिन को भी नहीं मिली, उस उपलब्धि को हासिल किया द्रविड़ ने
पूर्व विश्व नम्बर वन सेरेना बेटी एलेक्सिस ओलंपिया के जन्म के बाद कोर्ट पर वापसी करने में सफल रही। हालांकि वापसी के बाद सरेना अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली भाइयों की तीसरी जोड़ी बनेंगे हार्दिक और क्रुणाल पांड्या
वहीं विंबलडन शुरू होने से पहले ही ब्रिटेन के एंडी मरे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से हट गए हैं। मरे ने कहा कि वह ऑल इंग्लैंड क्लब में खेलने के लिए खुद पूरी तरह से फिट नहीं हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन के एंडी मरे कूल्हे की चोट के कारण 11 महीने से बाहर चल रहे थे।
ब्रिटेन के दिग्गज खिलाड़ी ने जनवरी में ऑपरेशन करवाया था। उन्होंने हाल में टेनिस कोर्ट पर वापसी की थी। उन्होंने कहा कि बड़े खेद के साथमैं इस टूर्नामेंट से हट रहा हूं।