Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जूलियो-होरासियो को हराकर दिविज-अर्टेम की जोड़ी विबंलडन के तीसरे दौर में

लंदन
भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक की जोड़ी विम्बलडन पुरूष युगल वर्ग में जूलियो पेराल्टा और होरासियो जेबालोस को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।      

शरण और सिटाक ने करीब साढे तीन घंटे तक चला पांच सेटों का मुकाबला 6 . 7, 4 . 6, 6 . 3, 7 . 6, 6 . 4 से जीता। दोनों ने 13 ऐस लगाये लेकिन चिली और अर्जेंटीना के खिलाडिय़ों की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की तुलना में दो डबलफाल्ट कम किये।      

उन्होंने पहले दौर में मकदूनिया के राडू एल्बोट और ट्यूनीशिया के मालेक जाजिरी को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 3, 6 . 2 से मात दी थी।