Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हर्षा भोगले को वीरेंद्र सहवाग ने दी जन्मदिन की बधाई तो जवाब में हर्षा भोगले ने सहवाग के प्रसंशको को दिया ख़ास तोहफा

एक क्रिकेट मैच में चाहे जितना रोमांच हो, चाहे जितना मनोरंजन हो, चाहे जितने दर्शक हो और चाहे जितना दिलचस्प हो लेकिन जब तक मैच में अपनी आवाज का जलवा बिखरने के लिए कमेंटेटर ना हो तब तक वो मैच पूरी तरह े नीरस का लगता है। क्रिकेट मैच में कमेंटेटर अपनी कमेन्ट्री यानि बोलने के अंदाज से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते हैं।

भारतीय क्रिकेट की आवाज हर्षा भोगले ने पूरे किए अपने जीवन के 57 बरस

इसी तरह से क्रिकेट में अब तक कई बड़े और दिग्गज कमेंटेटर रहे हैं जिनकी आवाज पर विश्व क्रिकेट फिदा रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट की आवाज कहे जाने वाले हर्षा भोगले जैसे कमेंटेटर बहुत ही कम देखने को मिले हैं। भारत के मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले की आवाज में ऐसा जादू है कि सुनने वाले इनकी कमेन्ट्री में मग्न से हो जाते हैं।

भारतीय क्रिकेट के सबसे मशहूर कमेंटेटरों में से एक हैं हर्षा भोगले

उसी भारतीय क्रिकेट की आवाज हर्षा भोगले ने आज अपने जीवन के 57 साल पूरे कर लिए हैं। हर्षा भोगले का जन्म 19 जुलाई 1961 को हैदराबाद में हुआ। हर्षा भोगले ने अपने कमेन्ट्री करियर की शुरूआत केवल 19 साल की उम्र से ही हैदराबाद आकाशवाणी के साथ शुरू की और आज एक महान कमेंटेटेर के रूप में जाने जाते हैं। 1995 से हर्षा ने ईएसपीएन के साथ अपने प्रोफेशनल सफर की शुरूआत की जो आज उन्हें नए आयाम तक ले आया है।

वीरू ने अपने अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

हर्षा भोगले के 57वें जन्मदिन के अवसर पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने मस्तमौला और खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। हर्षा भोगले के जन्मदिन को लेकर वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “बोरिंग टेस्ट मैच को भी अपनी कमेन्ट्री से इन्ट्रेसटिंग बना दें ऐसे हैं, पोएटिक और आर्टिस्टिक कमेंटेटर हर्षा भोगले। हेप्पी बर्थ डे हर्षा।”

हर्षा ने भी वीरू अंदाज में किया शुक्रिया

वीरेन्द्र सहवाग ने तो अपने अलग ही अंदाज में हर्षा भोगले को जन्म दिन की बधाई दी, तो वहीं हर्षा भोगले ने भी वीरेन्द्र सहवाग के अंदाज में ही उनका शुक्रिया अदा किया। हर्षा ने सहवाग के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा कि “शुक्रिया वीरू जी, जब आपका बल्ला चलता था तो आम बोलने वाले भी शायराना अंदाज अपनाते थे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post हर्षा भोगले को वीरेंद्र सहवाग ने दी जन्मदिन की बधाई तो जवाब में हर्षा भोगले ने सहवाग के प्रसंशको को दिया ख़ास तोहफा appeared first on SportzWiki Hindi.