Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नई टीम विसेल कोबे में शामिल हुए आंद्रेस इनिएस्ता

टोक्यो: स्पेन के मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता बुधवार को जापान में अपनी नई टीम विसेल कोबे में शामिल हो गए। विश्व कप में हिस्सा लेने के बाद फुटबाल के नए सीजन के लिए इनिएस्ता कोबे टीम से जुड़े। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इनिएस्ता को 26 मई को आधिकारिक रूप से कोबे के खिलाड़ी के रूप में दर्शाया गया था। उन्होंने इस माह की शुरुआत में जापान टीम से जुड़ने के फैसले की घोषणा की थी।

स्पेन के इस खिलाड़ी का हवाईअड्डे पर प्रशंसकों ने स्वागत किया और क्लब की ओर से जारी फोटो में उन्हें प्रशंसकों को हस्ताक्षर देते हुए भी देखा जा रहा है।

जापान पहुंचने के बाद इनिएस्ता ने कहा कि वह यहां आने का इंतजार कर रहे थे और जल्द से जल्द कोबे के लिए मैच खेलना चाहते हैं। हालांकि, उनके मैदान पर पदार्पण करने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

कोबे के साथ इनिएस्ता 20 जुलाई को पहली बार प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, वह नोएविया स्टेडियम में 25 जुलाई को संवाददाता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

The post नई टीम विसेल कोबे में शामिल हुए आंद्रेस इनिएस्ता appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.