इंटरनेट डेस्क। हाल ही में खत्म हुए भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हुआ। इसके साथ ही उस दिन से खबर आ रही थी की जल्द ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट से जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। सोशल मीडिया उनके संन्यास की खबर जोरो शोरो से चल रही हैं। लेकिन इस बात को लेकर अब भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया है उन्होंने कहा है कि धोनो के लिए आ रहो सभी प्रकार की न्यूज़ गलत है वह अभी ऐसा कुछ फैसला नही ले रहें हैं। रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी कोई संन्यास नहीं ले रहे है और टीम के साथ खेलते रहेंगे।
खबरों के अनुसार बताया गया है कि मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय धोनी को अंपायर से मैच बॉल लेते देखा गया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। इस बात को को धोनी के संन्यास के साथ जोड़ा जा रहा हैं। यह तक कहा जाने लगा की पूर्व कप्तान का संभवत यह आखिरी मैच है और यादगार के तौर पर उन्होंने अंपायर से गेंद ली है। साथ ही हर जगह से खबर आ रही थी कि धोनी वनडे से भी संन्यास लेने जा रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा की ये केवल अफवाह और बिल्कुल बकवास हैं।
साथ ही उन्होंने गेंद वापिस लेने की बात का जबाव देते हुए बताया कि धोनी मैच के बाद अंपायर से गेंद हमारे गेंदबाजी कोच भारत अरूण को गेंद दिखाना चाहते थे। वह अरूण को दिखाना चाहते थे कि गेंद किस तरह से खराब हो गई है। धोनी का अभीसंन्यास का किसी प्रकार का कोई इरादा नही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अभी टीम के साथ हैं।
Herald