Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीन जोन्स की इस उपलब्धि को पीछे छोड़ने से कुछ रेटिंग अंक ही पीछे रह गए कोहली 

दुबई। भले ही भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे शृंखला में मेजबान इंग्लैंड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस शृंखला में की गई शानदार बल्लेबाजी के माध्यम से अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय रैंकिंग हासिल कर ली है।

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट में पूरी तरह असफल रहे मुरली विजय

इसके साथ ही भारत की नई रन मशीन के नाम से अपनी पहचान स्थापित करने वाले विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

विराट काहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 75, 45 और 71 रन की पारियां खेली। इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में दो अंक की बढ़ोतरी के रूप में मिला। इससे वह 911 रेटिंग अंक हासिल करने में सफल रहे।

अपनी पहली अन्तरराष्ट्रीय पारी में शून्य पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर

ये मार्च 1991 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डीन जोन्स के 918 अंक के बाद किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक अंक हैं। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट लगातार दो शतक की बदौलत रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

कप्तान विराट का बड़ा बयान, भारतीय टीम 2019 के वर्ल्ड कप के लिए तैयार नहीं

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग से भारत के चाइनामैन गेेंदबाज कुलदीप यादव को भी फायदा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नौ विकेट हासिल करने वाले कुलदीप यादव ने छठे स्थान के साथ गेंदबाजों की सूची में पहली बार शीर्ष दस में जगह बनाई। यादव को आठ स्थान पर फायदा हुआ है इससे वह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त करने में सफल रहे।

Ind v Eng: पहले तीन मैचों के लिए पंत और कुलदीप भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

कुलदीप यादव आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं। जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 10वें पायदान पर हैं।