Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर कदम रखने से पहले ही जुवेंटस ने वसूली रोनाल्डो के करार की आधी रकम

खेल डेस्क। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने खेल के दम पर फुटबॉल में अपनी बादशाहत साबित की है। इसका नजारा उन्होंने हाल ही में रूस में आयोजित हुए फीफा विश्व कप में भी पेश किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में गोल हैट्रिक कर पुर्तगाल को दमदार शुरुआत दिलाई थी।

हाल ही में रोनाल्डो ने स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड से अपना नौ साल पुराना नाता तोड़ इटली के नए क्लब जुवेंटस से 802 करोड़ रुपए का करार किया था।जुवेंटस ने इस स्टार खिलाड़ी की टीम की ओर से मैदान में कदम रखने से पहले ही फुटबॉल में उनकी उपलब्धियों को भुनाना शुरू कर दिया है। दुनिया में करोड़ों दर्शक रोनाल्डो के खेल के कायल है।

इतालवी क्लब ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम की जर्सी ;सीआर-7 बेचकर ही करार की आधी रकम हासिल कर ली है। 33 साल के रोनाल्डो जैसे स्टार खिलाड़ी के इटली के क्लब जुवेंटस से जुडऩे पर दुनिया भर के प्रशंसकों में भारी उत्साह है। जुवेंटस ने रोनाल्डो की सीआर7 जर्सी अपनी वेबसाइट पर बेचने के लिए बिक्री शुरू की। वहीं क्लब के आधिकारिक प्रायोजक एडिडास ने अपने स्टोर पर इन जर्सियों को बेचा।

जुवेंटस ने पहले दिन रोनाल्डो की जर्सी से लगभग 5.4 करोड़ यूरो की कमाई की है जबकि इटली के इस क्लब ने पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी के ट्रांसफर फीस के लिए 10 करोड़ यूरो में करार किया था।

जुवेंटस ने रोनाल्डों के साथ पिछले 30 वर्षाें में सबसे महंगा करार किया है। इस करार से रोनाल्डो पेरिस सेंट जर्मेन के नेमार और बार्सिलोना के लियोनल मैसी के बाद तीसरे सर्वाधिक भुगतान पाने वाले फुटबॉलर बन गए हैं।

गौरतलब है कि पुर्तगाल के करिश्माई खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपने पुराने रियल मैड्रिड क्लब की ओर से 438 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 450 गोल किए। जबकि 131 गोल कराने में अन्य खिलाड़ी की सहायता की।हालांकि इस खिलाड़ी को अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल को विश्व चैम्पियन नहीं बनाने का मलाल है।