भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 3 जुलाई मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफड मैदान पर खेला जाना है. आज इसी मैच के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफड मैदान के सभी आँकड़ों के बारे में बताएंगे.
मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड के मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रैफड मैदान पर कुल 6 मैच खेले जा चुके है. जिसमे से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मैच जीता हुआ है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने कुल 3 मैच जीते हुए है. 2 मैच इस मैदान पर बेनतीजा रह चुके है.
आंकड़ो से साफ़ जाहिर है, कि मैदान पर गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहता है.
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 139 रन का

आपकों यह भी बता दें, कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर इस मैदान पर 139 रन का है. वही बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का इस मैदान पर औसत स्कोर मात्र 100 रन का है.
मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 191 रन का
इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 191 रन का है. जो इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ बनाया था. वही इस मैदान पर सबसे कम रन का स्कोर 135 रन का है. यह स्कोर न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ बनाया था.
भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा चुके है 11 मैच

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच अबतक कुल 11 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जा चुके है. जिसमे से इंग्लैंड की टीम ने कुल 6 मैच जीते है और भारतीय टीम ने कुल 5 मैच जीते है.
भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रही है, इसलिए यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज एक बहुत ही दिलचस्प टी-20 सीरीज होने वाली है. भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम इस सीरीज को जीतकर आईसीसी टी-20 में अपना स्थान और अच्छा करना चाहेगी.
The post जाने क्या कहते है मैनचेस्टर स्टेडियम के आँकड़े, विराट को टॉस जीतकर लेना होगा ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.