स्पोर्टस डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट के कई बडे रिकॉर्ड दर्ज हैं और अब उनके ही नक्शें कदम पर उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर चल पडा हैं। हालहीं में अर्जुन तेंदुलकर का चयन श्रीलंका के खिलाफ हो रही अंडर- 19 टीम में हो चुका हैं। अर्जुन तेंदुलकर का टीम में चयन काफी सुर्खियों में रहा और इसे काफी विवादीत भी बताया गया हैं। टीम में चयन को लेकर विवादों में बने रहें अर्जुन ने अब अपने प्रदर्शन के बूते लोगो का मुंह बंद कर दिया हैं। दरअसल कोलंबों में हो रहें अंडर- 19 टीम के यूथ टेस्ट मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल कर लिया हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया हैं, और वे चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरें उतरते नजर आ रहें हैं।
खबरों के अनुसार अंडर- 19 टीम के इस चार दिवसीय दौरे में अर्जुन ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में 11 गेंदों पर 33 रन देकर 1 विकेट गिराया हैं। अर्जुन ने इस मैच के तीसरे ओवर में ये विकेट हासिल किया हैं। इस ओवर में अर्जुन की स्विंग करती गेंद का शिकार श्रीलंकन बल्लेबाज कामिल मिशारा बनें। इन्होनें अपना विकेट एलबीडबल्यू होकर गंवाया।
इस मैच में अर्जुन के साथ आयुश बदोनी और हर्ष त्यागी ने 4-4 विकेट झटकें। बात अगर अर्जुन के प्रदर्शन की करें तो अभी तक उनके प्रदर्शन को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कोई प्रतिक्रिया नही दी हैं। अर्जुन एक आलराउंडर खिलाडी हैं और उनकी बल्लेबाजी भी बेहद शानदार होती हैं। बात अगर टूर्नामेंट की करें तो इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम के पांच वनडे मैच श्रीलंकन टीम से होंगें। भारतीय टीम के खिलाडियों ने इस मैच में श्रीलंकन टीम को 244 रनों के स्कोर पर समेट दिया था जबकि भारतीय टीम ने पहले दिन में 1 विकेट खोकर 92 रन बनाये हैं।
Herald