Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट में दादा कहे जाने वाले गांगुली को दिग्गज खिलाड़ियों ने इस अंदाज़ में दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज 46वां जन्मदिन है. उन्हें  प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है.

गांगुली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को एक अलग पहचान दिलायी. आज उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है.

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साथी खिलाड़ी रहे गांगुली को एक बंगाली में ही बधाई देते हुए लिखा ”दादा आपका जीवन खुशियों और प्यार से भरा रहें, आप ऐसे ही दादागिरी करते रहो! शुभकामनाएं.”

पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बर्थडे विश करने का अंदाज़ थोड़ा अलग होता है. सहवाग ने चार फोटो के साथ लिखा…

स्टेप 1- उठो अपनी पलको को दो बार झपकाओ और पिच से बाहर निकलकर नाचो.

स्टेप 2- गेंदबाजो की धुनाई करो यहां तक की मैच देख रहे दर्शक की भी (किसी हिंसा का इरादा नहीं)

स्टेप 3- सिर्फ गेंद को ही स्विंग मत करो अपने बालों को भी

स्टेप 4- जश्न ऐसे मनाओ जैसे कोई देख नहीं रहा

एक शानदार व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं.

केएल राहुल ने बधाई देते हुए लिखा ”आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं”

आरपी सिंह ने दादा को शुभकामनाएं देते हुए लिखा ”क्रिकेट की दुनिया के पहले साहसी व्यक्तित्व. ऐसे भारतीय कप्तान जो टीम को एक आक्रामकता की ओर ले गए और ऐसे पहले भारतीय कप्तान जिनके नेतृत्व में मैं खेला. जन्मदिन की शुभकामनाएं.”

क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट करते हुए लिखा ”जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दादा”

मोहम्मद कैफ ने बधाई देते हुए कहा ”सभी के लिए प्रेरणादायक बनने वाले शख्स को जन्मदिन की बधाई. वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की मनोदृष्टि को बदल दिया. ऐसे भी कोई चढ़ता है क्या दादा”

वीवीएस लक्ष्मण ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा ”जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप अच्छे भोजन और अपने आसपास के लोगों के साथ ऐसे ही आनंद उठाते रहें.”

सुरेश रैना ने दादा को बधाई देते हुए कहा ”जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दादा. भगवन आप  पर ऐसे ही सफलता और खुशियाँ बनाए रखे.”

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने लिखा ”हिंदुस्तान के इतिहास में पहले क्रिकेटर और कप्तान जिन्होंने भारत को ये विश्वास दिलाया कि वे पाकिस्तान के खिलाफ और विदेशों में जीत सकते हैं. सौरव गांगुली आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं”

The post क्रिकेट में दादा कहे जाने वाले गांगुली को दिग्गज खिलाड़ियों ने इस अंदाज़ में दी शुभकामनाएं appeared first on SportzWiki Hindi.