Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड भारत के साथ पहली गेंद खेलते ही बना लेगा रिकॉर्ड

नई दिल्ली
इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में बर्मिंघम टेस्ट खास उपलब्धि लेकर आने वाला है. एजबेस्टन में भारत के खिलाफ एक अगस्त से खेला जाने वाला पहला टेस्ट इंग्लिश टीम का 1,000वां टेस्ट मैच होगा. इसके साथ ही वह हजार टेस्ट मैचों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम होगी. इंग्लैंड की टीम ने अब तक 999 टेस्ट मैचों में से 357 में जीत हासिल की है. 297 टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 345 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. इंग्लैंड के साथ टेस्ट का सफर शुरू करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक 812 मैच खेले हैं.

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम

  1. इंग्लैंड (1877-2018)- 999 टेस्ट
  2. ऑस्ट्रेलिया (1877-2018)- 812 टेस्ट
  3. वेस्टइंडीज (1928-2018)- 535 टेस्ट
  4. भारत (1932-2018) – 522 टेस्ट
  5. साउथ अफ्रीका (1889-2018) 427 टेस्ट
  6. न्यूजीलैंड (1930-2018) -426 टेस्ट
  7. पाकिस्तान (1952-2018)- 415 टेस्ट
  8. श्रीलंका (1982-2018) – 274 टेस्ट
  9. बांग्लादेश (2000-2018)- 108 टेस्ट
  10. जिम्बाब्वे (1992-2017) 105 टेस्ट
  11. आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, आयरलैंड, अफगानिस्तान ने 1-1 टेस्ट खेले हैं.

इंग्लैंड के ये हैं 'माइल स्टोन'

  • टेस्ट क्रिकेट का पहला टेस्ट (15-19 मार्च 1877) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. उस ऐतिहासिक मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 45 रनों हराया था.
  • इंग्लैंड के ऐतिहासिक पहले टेस्ट के कप्तान जेम्स लिलीह्वाइट (जूनियर) थे, जबकि 1000वें टेस्ट में जो रूट कप्तानी करेंगे.
  • इंग्लैंड की ओर से पहला विकेट लेने का श्रेय राउंडआर्म मीडियम पेसर एलन हिल को है.
  • इंग्लैंड की ओर से पहला शतक (152 रन) 'फादर ऑफ क्रिकेट' डब्ल्यूजी ग्रेस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1980 में ओवल टेस्ट के दौरान जमाया था.