पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सूरमा’ 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की ज़िंदगी पर आधारित है. इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. बुधवार को मुंबई में दो अलग-अलग जगहों पर फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी, जिसमें खेल से लेकर सिने जगत की कई हस्तियां पहुंची.

गौरतलब है कि किंवदंती हॉकी खिलाड़ी संदीप को 2 साल तक लकवा मार गया था और इस दर्दनाक हादसे के बाद उनका हॉकी करियर लगभग समाप्त हो गया था, लेकिन उनका दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति प्यार उन्हें वापस मैदान में ले आया और उसके बाद उन्होंने देश के लिए कई पदक जीत कर हमारा सिर गर्व से उंचा कर दिया था. संदीप सिंह के इन्हीं संघर्स को इस फिल्म में दिखाया गया है.

अब यही कहानी बड़े पर्दे पर भी आप सब देख सकेंग. बहरहाल, ‘सूरमा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली और बेटी सारा के साथ पहुंचे. यहां पहुँच सचिन ने खेल भावना को दिखाया. दरअसल किसी खिलाड़ी के जीवन पर बनने वाली बायोपिक पर जब खेल जगत की हस्तियां पहुँचती है, तो समाज में एक अलग ही मैसेज जाता है. निर्देशक फिल्म को बनाने हुए इस जिस चीज़ की चाह रखता है उसका आधा काम वहीं पूरा हो जाता है.

यह फ़िल्म एक खिलाड़ी के जीवन पर आधारित है तो ऐसे में सचिन का स्क्रीनिंग पर पहुंचना खेल और खिलाड़ियों के प्रति एक बार फिर से उनका सम्मान दिखाता है. सचिन के अलावा क्रिकेटर ज़हीर ख़ान भी इस मौके पर अपनी अभिनेत्री वाइफ सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे थे.

The post सूरमा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में बेटी और पत्नी संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर, देखे तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.