Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल द्रविड़ के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर लक्ष्मण ने भी दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को भी आईसीसी ने यह बड़ा सम्मान दिया है। इससे पहले आईसीसी द्वारा दिए जाने वाले हॉल ऑफ फेम में अब तक भारतीय क्रिकेट से बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले को शामिल किया है। इस प्रकार क्रिकेट में दीवार के नाम से लोकप्रिय राहुल द्रविड़ को भी शामिल किया गया है और ये भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए है।

राहुल द्रविड़ को यह सम्मान मिलने के बाद अब हर कोई बड़े से बड़ा खिलाड़ी और बॉलीवुड सेलेब्रिटी उन्हें बधाई दे रहा है और इसी कड़ी में उनके साथी क्रिकेटर रहे वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

इन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है, “आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर राहुल द्रविड़ को हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत प्रसन्नता हो रही है।”

यहाँ देखिये वीवीएस लक्ष्मण इंस्टाग्राम पोस्ट

दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने एकसाथ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है और हमेशा पिच पर जमकर बल्लेबाजी करते थे और एक अच्छे दोस्त रहे है। द्रविड़ और लक्ष्मण दोनों ही अपनी बल्लेबाजी के लिए विश्व प्रसिद्ध है और आज भी इन्हें कई गेंदबाज याद करते है। हालाँकि द्रविड़ तो आज भी क्रिकेट से जुड़े हुए है और लक्ष्मण हाल फ़िलहाल कमेंट्री पर ध्यान देते है।

द्रविड़ ने अपने कैरियर में भारत के लिए 164 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 13,288 रन बनाए। वो टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभी भी चौथे पायदान पर बने हुए हैं। तो वहीं द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी। इसमें इन्होंने 344 मैचों मे 10,889 रन बनाए थे।

The post राहुल द्रविड़ के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर लक्ष्मण ने भी दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.