Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक और बेहतरीन गेंदबाज, जिन्होंने बनाए हैं कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया में फुटबॉल और क्रिकेट ही ऐसे खेल हैं जो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। फुटबॉल का भी खतरनाक जूनून लोगो पर चढ़ा हुआ हैं क्योंकि अभी फीफा वर्ल्ड कप चल रहा हैं। इसके अलावा क्रिकेट के भी प्रशंसक कम नहीं हैं। जब क्रिकेट टूर्नामेंट चलता हैं तो लोग एक मैच भी नहीं छोड़ते हैं खासकर भारतीय लोग।भारतीय लोग क्रिकेट को पसंद करते हैं।

आज हम ऐसे ही क्रिकेट से जुड़े कुछ गेंदबाजों के बारें में बताएंगे जिन्होंने अपने होंसलों और मेहनत का परिचय देते हुए क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते कई रेकॉर्डों में अपना नाम दर्ज करवाया हैं। तो चलिए अब हम आपको दुनिया कुछ बेहतरीन और खतरनाक गेंदबाजो के बारें में बताते हैं।

जसप्रीत बुमराह


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2016 में सबसे अधिक टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं। जसप्रीत बुमराह की इकोनॉमी टेस्ट में 3.14, वनडे में 4.64 और टी-20 में 6.85 हैं।

रविचंद्रन अश्विन


भारतीय क्रिकेट टीम के रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी में आलराउंडर हैं। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे तेजी से टेस्ट में 300 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन की इकोनॉमी टेस्ट में 2.88, वनडे में 4.91 और टी-20 में 6.97 हैं।

राशिद खान


अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज हैं। राशिद खान ने मात्र 19 साल की उम्र यह कारनामा किया था। राशिद खान की इकोनॉमी वनडे में 3.96 और टी-20 में 5.86 हैं।

रवींद्र जडेजा


भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा भारत के सबसे तेजी से 150 विकेट लेने वाले बांए हाथ के गेंदबाज हैं। रवींद्र जडेजा की इकोनॉमी टेस्ट में 2.32, वनडे में 4.90 और टी-20 में 7.27 हैं।

ट्रेंट बोल्ट


न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 2015 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट लिए थे। ट्रेंट बोल्ट की इकोनॉमी टेस्ट में 2.97, वनडे में 5.09 और टी-20 में 8.53 हैं।

जेम्स एंडरसन


इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले अंग्रेज गेंदबाज हैं जो टेस्ट क्रिकेट में 531 और वनडे में 269 विकेट ले चुके हैं। जेम्स एंडरसन की इकोनॉमी टेस्ट में 2.90, वनडे में 4.92 और टी-20 में 7.84 हैं।

शाकिब हसन


बांग्लादेश के आल राउंडर खिलाडी शाकिब हसन ने 10 विकेट और शतक एक मैच में बनाया था। शाकिब हसन अभी बांग्लादेश टी-20 टीम के कप्तान हैं। शाकिब हसन की इकोनॉमी टेस्ट में 3.01, वनडे में 4.44 और टी-20 में 6.78 हैं।

मिशेल स्टॉर्क


आस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क दूसरे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे तेजी से वनडे में 100 विकेट लिए थे। यह बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। मिशेल स्टॉर्क की इकोनॉमी टेस्ट में 3.42, वनडे में 4.93 और टी-20 में 6.77 हैं।

नाथन लॉयन


आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज आस्ट्रेलिया का पहले ऑफ स्पिनर हैं जिन्होंने 300 विकेट लिए हैं। नाथन लॉयन की इकोनॉमी टेस्ट में 3.06, वनडे में 4.93 और टी-20 में 15.00 हैं।

केगिसो रबाडा


दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज केगिसो रबाडा में मात्र 22 साल की उम्र में आईसीसी की रैंकिंग में पहला स्थान पाया था। केगिसो रबाडा की इकोनॉमी टेस्ट में 3.32, वनडे में 5.11 और टी-20 में 8.25 हैं।

सुनील नारायन


वेस्टइंडीज के गेंदबाज सुनील नारायन ने इंडियन प्रीमियर लीग-2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स में खेलते हुए रॉयल चैलेंज बैंगलोर के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। इस मुकाबले में सुनील नारायन ने सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। सुनील नारायन की इकोनॉमी टेस्ट में 3.09, वनडे में 4.12 और टी-20 में 6.02 हैं।

रंगना हेराथ


श्रीलंका के गेंदबाज रंगना हेराथ अभी तक 400 विकेट ले चुके यहीं। जो एक रिकॉर्ड हैं। रंगना हेराथ की इकोनॉमी टेस्ट में 2.81, वनडे में 4.37 और टी-20 में 6.13 हैं।



Herald