Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब सिर्फ इतने दिन ही किसी दौरे पर अपनी पत्नी को साथ रख सकते है भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ियों पर हाल ही में बीसीसीआई ने एक सख्त कदम उठाते हुए अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं से दूर रहने की आदेश दिए थे। भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड किसी भी तरह से इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों को इन चीजों से दूर रहने को कहा था। लेकिन अब बोर्ड ने अपना फैसला बदलते हुए खिलाड़ियों को कुछ दिनों की छूट दी है।

भारतीय खिलाड़ियों को पत्नी को साथ रखने के लिए मिली बीसीसीआई से छूट

भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की दोनों ही सीरीज में खिलाड़ियों के साथ मौजूद रही थी। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी जीवनसाथी के साथ मैदान के बाहर भी जमकर समय बिताया, लेकिन अब बीसीसीआई टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों के साथ ज्यादा समय नहीं रहने का फरमान जारी किया था।

अब खिलाड़ी 14 दिन रख सकेंगे अपनी पत्नियों के साथ

हाल ही में बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों से टेस्ट सीरीज के दौरान पहले तीन टेस्ट मैच तक दूर रखने को कहा था। बोर्ड ने खिलाड़ियों को अभ्यास मैच से पहले ही अपनी पत्नियों से दूर रहने को कह दिया था, लेकिन अब एक रिपोर्ट की माने तो खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों के साथ 14 दिन ओर रहने की छूट दे दी है।

मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा

मुंबई के एक अखबार मुंबई मिरर की माने तो भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड के साथ भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ रहने की समस्या पिछले लंबे समय से चल रही है। ऐसे में अब इससे समस्या का दिर्घकालिन उपाय के तरह बोर्ड ने एक नया नियम बना दिया है, जिसके अन्तर्गत अब खिलाड़ी इस दौरे पर 14 दिन अपनी पत्नियों को साथ रख सकेंगे।

अब खिलाड़ी दो सप्ताह के बाद 14 दिन के लिए रख सकेंगे अपनी पत्नियों को साथ

मुंबई मिरर के अनुसार

इस 45 दिनों के दौरे के कार्यक्रम में बीसीसीआई वेग्स के लिए एक निश्चित स्लॉट नहीं चाहता है। ये उन सभी के अनुरूप हो भी सकता है या नहीं भी हो सकता है। इसी कारण से हमने निर्णय लिया है कि दौरे के 2 सप्ताह के बाद खिलाड़ियों के साथ महिलाएं 14 दिन के लिए जुड़ सकती है। “

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अब सिर्फ इतने दिन ही किसी दौरे पर अपनी पत्नी को साथ रख सकते है भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.