Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस शख्स को बता दिया सुपरस्टार मेसी का चाचा

भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग जो अपने बल्ले से अच्छे -अच्छे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए देखा होगा , लेकिन जबसे इस बल्लेबाज ने क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लिया है तब से ये बल्लेबाज सोशल मीडिया का बादशाह बन गया है.  सलामी बल्लेबाज सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी बिंदास और बेबाक बातों के लिए मशहूर हैं.

 

 

इंडिया टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर वायरल वीडियो और फोटो को अपने अंदाज में कैप्शन देकर शेयर करते रहते हैं.  इस समय फीफा वर्ल्ड कप अपने आखिर चरण में हैं.

14 जून से शुरू हुआ फीफा वर्ल्ड कप इस समय अपने आखिरी चरण से गुजर रहा है, बड़ी बड़ी टीमें फ़ाइनल से पहले बाहर हो चुकी है.

फीफा वर्ल्ड कप के बीच इस बार सहवाग ने फुटबॉल से हुनर दिखाते एक व्यक्ति का विडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फुटबॉल को किक मारते हुए काफी दूर स्थित खिड़की से इमारत के अंदर पहुंचा देता है.

वीरेंद्र सहवाग ने शेयर करते हुए लिखा है कि क्रोएशिया, फ्रांस, इंग्लैंड को भूल जाइए ये है ‘मेसी के चाचा’

 

अभी हाल के ही ही दिनों में सहवाग 72 साल की एक बुजुर्ग महिला से भी काफी प्रभावित हुए थे. उन्होंने उस महिला का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह टाइप राइटर पर बेहद तेजी से टाइप करती दिख रही थीं. महिला को वीरेंद्र सहवाग ने ‘सुपर वुमन’ कह कर संबोधित किया था.

 

कुछ दिनों पहले सहवाग ने किसान की पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अन्नदाता के प्रति सरकार के रवैये को दिखाया था. कुदाल में करते हुए भोजन की तस्वीर पर लोगों ने किसानो के लिए बड़ी बड़ी बातें करने वाली सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था.

लोगों ने सरकार की किसानो के प्रति उदासीनता पर सवाल उठाये थे. हम आपको बता दे कि फीफा वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद  आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेन्ट और लिखे करे …

The post सहवाग ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस शख्स को बता दिया सुपरस्टार मेसी का चाचा appeared first on SportzWiki Hindi.