Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट में असफल होने के बाद भारतीय टीम से बाहर हुए अंबाती रायडू ने तोड़ी चुप्पी, कही ये दिल छू लेने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों फिटनेस को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन के साथ ही मैदान में फिटनेस का आधार बना दिया गया है। ऐसे में अब खिलाड़ियों के लिए केवल प्रदर्शन ही नहीं बल्कि उसके साथ ही फिटनेस भी बहुत जरूरी है। और इसी तरह की परिस्थिति का सामना भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू को करना पड़ा।

यो-यो टेस्ट रायडू को करना पड़ा था निराशा का सामना

हैदराबाद के अनुभवी खिलाड़ी अंबाती रायडू के लिए इस साल का आईपीएल सीजन बहुत ही यादगार गुजरा। रायडू ने इस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रनों की बारिश की और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनायी। लेकिन अंबाती रायडू को आईपीएल के बाद हुए यो-यो टेस्ट में निराशा का सामना करना पड़ा। रायडू यो-यो टेस्ट की कठिन बाधा को पार नहीं कर सके और उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया।

यो-यो टेस्ट मैं फेल होने के बाद भी रायडू ने नहीं छोड़ी उम्मीद

अंबाती रायडू के लिए इस तरह से टीम में जगह मिलने की खुशी के तुरंत बाद बिना खेले ही यो-यो टेस्ट में असफल होने से गम का सामना करना पड़ा। यो-यो टेस्ट अंबाती रायडू के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हुआ। लेकिन अंबाती रायडू ने भारतीय टीम से इस तरह निराशाजनक ढंग से बाहर होने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं।

रायडू को भरोसा, वो करेंगे यो-यो टेस्ट पास

अंबाती रायडू ने कहा कि “निश्चित रूप से मैंने अभी तक भारत के लिए खेलने की उम्मीद को नहीं छोड़ा है। भारत के लिए खेलने का सपना अभी तो बहुत बाकी है। मैं अपने खेल पर काम कर रहा हूं। आने वाले दिनों में फिर से टेस्ट में सफल होने की उम्मीद करता हूं।

सीएसके की फ्रेंचाइजी के माहौल ने किया अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित

इसके साथ ही आगे रायडू ने सीएसके के लिए खेलने को लेकर कहा कि “फ्रेंचाइजी में मुझे एक तरह से घर जैसा माहौल मिला। टीम के वातावरण , फैंस के विश्वास ने हमें अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुझे टीम के हर खिलाड़ी का धन्यवाद करना चाहिए। मुझे खुशी है कि मैं उस भावना का अनुभव कर सकता हूं। हम मानसिक रूप से बहुत अच्छी जगत पर थे और वास्तव में ये मदद करता है। मुझे अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।”

रायडू के इंग्लैंड नहीं जाने को लेकर श्रीनि हैं निराश

वहीं अंबाती रायडू के भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर न जाने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑनर और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि “मुझे दुख हैं कि वो इंग्लैंड नहीं जा सके। मैं चयन को लेकर कभी भी कोई कमेंट नहीं करता। मैं इसे कभी गलत नहीं समझता। एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते मैं उदास हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद नहीं आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post यो-यो टेस्ट में असफल होने के बाद भारतीय टीम से बाहर हुए अंबाती रायडू ने तोड़ी चुप्पी, कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.