Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान खान में ऐसा क्या था जिसे देख भारतीय फैन्स कहते थे, काश! ऐसा कप्तान हमारे पास होता

इमरान

पाकिस्‍तान के आम चुनाव में सभी दिग्‍गजों को धराशायी करते हुए इमरान खान क्रिकेट के मैदान के बाद अब सियासत में इतिहास रचने जा रहे हैं.

अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम का यह पूर्व कप्तान देश की कप्तानी करेगा. जो किसी के लिए भी सपना सच होने जैसा है. इमरान ने क्रिकेट में कप्तानी करते हुए भी देश का नाम ऊंचा किया. अब देखना है जब इन्हें देश की कमान मिली है तो यह अपने जिम्मेदारी का कैसे निर्वाह करते हैं.

इमरान ने अपने जीवन में कई ऐसे काम किये जिस वजह से ये चर्चाओं में रहे. चाहे वो क्रिकेट के मैदान के किस्से हो या फिर मैदान के बाहर. एक दौर था जब यह खिलाड़ी दुनिया का सबसे चहेता व चर्चित खिलाड़ी हुआ करता था.

कहा जाता है कि अपने दौर में इमरान ने जैसी कप्तानी की वैसा दूसरा कोई नहीं था. यही कारण है कि उस वक़्त भारतीय फैन्स भी कहते थे कि काश ! हमारे पास भी इमरान खान जैसा कप्तान होता. ऐसा इसलिए क्योंकि उस दौर में भारतीय टीम अक्सर पाकिस्तान से हार जाया करती थी.

Imran has been the captain of the charisma on the cricket field
अपने दौर में बेहतरीन ऑलराउंडर रहे इमरान विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज रहे, लेकिन अपनी कप्तानी के दम पर उन्होंने सबसे ज्यादा इज्जत कमाई।

भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा, ‘वह उनका कप्तान, कोच, मुख्य चयनकर्ता सभी कुछ था। वह प्रतिभा का पारखी था और काफी जिद्दी भी।’

उस दौर में कई ऑलराउंडरों के बीच बेस्ट बनने की जंग छिड़ी थी। कपिल देव कमाल के टैलेंटेड थे, तो रिचर्ड हैडली बेहद अनुशासित। इयान बॉथम जीनियस थे और इमरान खान दुनिया के किसी भी बल्लेबाज में दहशत भरने का दम रखते थे।

एक कप्तान के तौर पर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि जावेद मियांदाद के साथ तालमेल बिठाने की रही। दोनों की शख्सियत जुदा थी, लेकिन साथ में खेलते हुए दोनों बेहद कामयाब रहे।

भारत में इमरान की लोकप्रियता जबर्दस्त हुआ करती थी। वह 1987 विश्व कप के बाद रिटायर हो चुके थे, लेकिन उन्हें फैसला बदलना पड़ा। उन्होंने 1992 विश्व कप में वापसी की और चोट के कारण बतौर बल्लेबाज अधिक खेले।

पाकिस्तान को विश्व कप जीताकर क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इमरान जैसी विदाई बिरलों को ही मिलती है।

The post इमरान खान में ऐसा क्या था जिसे देख भारतीय फैन्स कहते थे, काश! ऐसा कप्तान हमारे पास होता appeared first on SportzWiki Hindi.