Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को मिली दस साल की सजा

इंटरनेट डेस्क:आज पाकिस्तान की अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 साल की सजा सुनाने का ऐलान किया है। अदालत ने नवाज के सा​थ उनकी बेटी मरियम शरीफ को सात साल की सजा सुनाई है। नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स लीक के एक मामले में दोषी पाए जाने पर दस साल की सजा हुई है। पिछले साल नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोपों लगे थे जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले अदालत कर ये बड़ फैसला आया है। अदालत ने पहले ही शरीफ को चुनाव लड़ने से भी अयोग्य करार दे दिया था।

आज कोर्ट ने नवाज पर 73 करोड़ और बेटी मरियम पर 18 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। मरियम पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहीं है और इस फैसल के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ सकता है। 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों में नवाज की पार्टी के लिए ये खबर बहुत ज्यादा परेशानीयां खड़ी कर सकती है। शरीफ और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ काले धन को सफेद करने का आरोप लगा था। इस परिवार नें लंदन में संपत्ति को लेकर पनामा पेपर लीक में उनका नाम सामने आया था। इसके बाद शरीफ को अपने प्रधानमंत्री के पद से भी हाथ धोना पड़ गया था।

पनामा पेपर्स में कई फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ था। पनामा पेपर्स में कई भारतीय लोगों के नाम सामने आए थे। पनामा पेपर्स का खुलासा अमेरिका की एक खोजी पत्रकारों के संघटन ने किया था। इस रिपार्ट में 1977 से लेकर 2015 तक की संपत्ति के बारे में बताया गया था। इस बताया गया की किस तरह से शरीफ में काले पैसों का सफेद किया है। पाकिस्तान में शरीफ की उत्तराधिकारी मानी जाने वाली उनकी बेटी को भी सात साल की सजा होंने के बाद उनके अगले उत्तराधिकारी को लेकर भी सवाल खड़े होंने शुरू हो गया है। इस फैसले का 25 जून को होंने वाले आम चुनावों पर कितना होगा इसके बारे में तो आपको इसके परिणामों के बाद ही पता चलेगा।



Herald