Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह के बाद अब दुनिया का ये महान क्रिकेटर हुआ कैंसर का शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क। अभी कुछ वर्षो पहले भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज युवराज सिंह के कैंसर होने की खबर आयी तो उस समय पुरे क्रिकेट जगत को आघात लगा था। क्योंकि युवराज भारतीय टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाजो में से एक है और साथ ही उनकी भारत को वनडे विश्व कप खिताबी जीत दिलाने में में भी विशेष योगदान रहा है। लेकिन उन्होंने कैंसर की खतरनाक बीमारी का भी शानदार तरीके से मुकाबला किया और उसमें उनको सफलता भी मिली। इसके बाद ही अब क्रिकेट जगत के लिए एक और बुरी खबर आ रही है बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटरों में से एक सर रिचर्ड हेडली को लीवर में कैंसर है और वह जल्द ही इस बीमारी का आपरेशन करवाने जा रहें हैं।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि क्रिकेट के इतिहास में महानतम तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर रहें सर रिचर्ड हेडली की पत्नी ने डायना ने इस बात की जानकारी दी की सर रिचर्ड हेडली के लीवर में कैंसर है और इस बिमारी का पहले भी आपरेशन करवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर के बारे में तब पता चला जब उन्होंने पिछले महीने अपना रूटीन चेकअप कराया। इसके बाद उनकी आंत का आपरेशन किया गया। साथ ही अब उनकी पत्नी ने जानकारी दी की इस हफ्ते उनकी सर्जरी की जाएगी।

बताया जाता है कि सर रिचर्ड हेडली एक महान बल्लेबाज है और जब उन्होंने क्रिकेट जगत से संन्यास लिया तब उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी था बताया जाता है कि उन्होंने 86 टेस्ट मैचों में 431 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं जो उस समय एक विश्व रिकॉर्ड था। साथ ही बताया जाता है कि उनको क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया था। भारतीय बल्लेबाज युवराज के फेफड़े में ट्यूमर था और उन्होंने अमेरिका में एक कैंसर अनुसंधान संस्थान में कीमोथेरेपी से इलाज करवाया था।



Herald