Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन, रोहित, गंभीर और कप्तान विराट कोहली ने हिमा दास के गोल्ड जीतने पर दी बधाई

फिनलैंड में इनदिनों आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है. जो 10 जुलाई से शुरू हो गई है और 15 जुलाई तक इस चैंपियनशिप के मैच खेले जायेंगे. इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत की एक बेटी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है.

भारत की बेटी हिमा ने रचा इतिहास 

आपकों बता दें, कि बेटी हिमा दास ने इतिहास रचते हुए आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है. आपकों यह बता दें, कि विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में मेडल जीतने वाली हिमा दास पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है.

हिमा दास एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. हिमा असम राज्य की है और उनके पिताजी किसान है. हिमा ने अपनी यह दौड़  51.40 सेकेंड में ही पूरी कर ली थी.

आपकों बता दें, कि हिमा दास के गोल्ड मेडल जीतने के बाद राष्ट्रगान बजा, वह इस मौके पर काफी भावुक भी दिखाई दी और उनकी आँखों से आंसू भी छलक आये थे.

ट्विटर पर छाई हिमा 

आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हिमा ट्विटर पर छाई हुई है. उनके गोल्ड जीतने पर सभी देशवाशि उन्हें बधाई संदेश दे रहे है.

धोनी के आलोचक ने भी बांधे तारीफों के पुल 

आपकों बता दें, कि आईपीएल 2017 के दौरान धोनी के आलोचक रहे हर्ष गोयनका ने भी हिमा दास के तारीफों के पुल बांधे है.

यहाँ देखे सेलिब्रिटीज के ट्वीट 

The post सचिन, रोहित, गंभीर और कप्तान विराट कोहली ने हिमा दास के गोल्ड जीतने पर दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.