Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सात लोगो ने महिला को किया अगवा और फिर एक ने कर डाला ये कांड.....

क्राइम डेस्‍क। पिछले कई दिनों में देश के अलग- अलग हिस्‍सों से ऐसी वारदातें उजागर हो रही हैं जिनके बारें में सुनकर आम इंसान की रूह तक कांप उठेगी। महिला सुरक्षा के दांवों की खोखली हकीकत इस समय बेपर्दा हो रही हैं। दरअसल इन दिनों महिलाओं और नाबालिग बच्‍चीयों से जुडे कई मामले सामने आये हैं जो मानवता को शर्मसार कर रहें। महिलाओं और छोटी बच्‍चीयों के साथ हो रही दुष्‍कर्म और सामुहिक दुष्‍कर्म की वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। पिछले काफी समय से हवस का ये गंदा खेल खेला जा रहा हैं। हालहीं में एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं गुजरात राज्‍य के पाटन से, जहां साम लोगो द्वारा एक महिला को अगवा किया गया हैं और उसके बाद अपहरणकर्ताओं में से एक व्‍यक्ति ने महिला के साथ दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये घटना उत्तरी गुजरात के राजकोट जिले में स्थित पाटन क्षेत्र के जेतपुर में घटित हुई हैं जिसके बाद से पूरे इलाके में आक्रोश व्‍याप्‍त हैं। पीडिता महिला को अगवा कर उसके साथ बलात्‍कार किया गया हैं साथ ही इस वारदात में शामिल कुछ लोगो ने ब्‍लैकमेल करने के इरादे से घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा होने पर संबंधित थाने में मामला दर्ज किया हैं। खबरों के अनुसार आरोपियों ने महिला के ब्वायफ्रेंड पर हमला करके उसे घायल कर दिया और फिर पीडिता का अपहरण कर लिया। पीडिता को अगवा करने के बाद ब्रिराजसिंह झाला नामक आरोपी ने उसके साथ दुष्‍कर्म भी किया।

सूत्रों के अनुसार यह वारदात 30 जून को घटित हुई थी और 2 जूलाई को पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। पुलिस वारदात की शिकायत दर्ज होने पर मामले की जांच- पडताल में जुट चुकी हैं वही अभी तक किसी भी आरोपी को हिरासत में नही लिया जा सका हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस के अनुसार सभी दोषी आरोपी जल्‍द पुलिस हिरासत में होंगें।



Herald