Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली का विकेट लेने की सैम कुरेन ने बनाई रणनीति

अभी हाल में ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम  कुरेन ने अपने पहले ही मैच में धारधार गेंदबाजी कर आस्ट्रेलिया के बालेबाजों को परेशान किया. जून में हुए काउंटी क्रिकेट में भी सैम हिस्सा थे, उन्हें उम्मीद थी कि विराट के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा, जिससे वह उनकी खिलाफ रणनीति बना सकेंगे.

 

 

आईपीएल के दौरान गर्दन में लगी चोट के कारण विराट काउंटी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाए थे. उन्होंने सरे में काउंटी क्रिकेट न खेलने का फैसला किया, इनका यह फैसला उनकी चोट के लिए फायदेमंद साबित हुआ, क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भी उनके इस कदम को खूब सराहा था.

सैम, कोहली के खिलाफ सरे में गेंदबाजी कर उनके खिलाफ रणनीति बनाना चाह रहे थे, लेकिन इस रणनीति में कोहली के सरे में शामिल ना होने से सफलता हासिल नहीं  हो सकी. अब सैम टी-20 सीरीज में इंग्लैंड टीम के हिसा है.

उन्होंने कहा- आप इन बड़े नामों के खिलाफ खेलना चाहते हैं और खुद का परीक्षण करना चाहते हैं, आपके पास यह जानने का मौका होता है कि आपको कहाँ पर सुधार करना है? हम काउंटी क्रिकेट में बड़े नामों की उम्मीद कर रहे थे, जिनके साथ खेलने का अनुभव अलग तरीके का ही होता.”

 

 

बातचीत को आगे बढाते हुए उन्होंने कहा – “पिछले हफ्ते आयरलैंड में 2-0 से टी 20 आई श्रृंखला जीतने वाले भारत को ऑस्ट्रेलिया की तुलना में एक कठोर चुनौती साबित करनी चाहिए.”

आस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए इन्होने अपने पदार्पण मैच में धमाल मचा दिया, इन्होने इस मैच में महत्वपूर्ण दो विकेट हासिल किये थे. 

विराट कोहली इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने के लिए परिपक्व खिलाड़ी है, तो उन्हें गेंदबाजी कराने में अलग रणनीति के साथ उतरना होगा. हालांकि सैम का चयन इंग्लैंड टीम में टी-20 सीरीज के लिए ही चयन किया गया है, एकदिवसीय और टेस्ट मैचों के श्रंखला में उन्हें शामिल नहीं किया गया है, टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वह आने वाले समय में एकदिवसीय टीम का भी हिस्सा बन सकते है .

 

 

आपको बता दे की सैम चार दिवसीय मैचों के इंग्लैंड टीम का हिस्सा है, अभी हल में ही उन्होंने आस्ट्रेलिया और काउंटी क्रिकेट में भी हिस्सा लिया है.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …

The post विराट कोहली का विकेट लेने की सैम कुरेन ने बनाई रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.