खेल डेस्क:इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों ने 1-1मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज को बराबरी पर ला दिया है। इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच जो टीम जीतेगी वह इस सीरीज को भी जीत लेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया था। वनडे सीरीज खत्म होंने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारतीय टेस्ट टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे टेस्ट टीम में शामिल होंगे।
इस सीरीज में शामिल होंने से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के आखिरी प्रथम श्रेणी के मैच में खेलना होगा। बोर्ड ने अभी तक टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन नहीं किया है। लेकिन टेस्ट टीम में विजय और रहाणे को चयन होगा पक्का है। ये दोनों खिलाड़ी काफी लंबे समय से मैदान से दूर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना अंतिम मैच अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में खेला था। इन दोनों खिलाड़ियों को वनडे और टी20 में शामिल नहीं किया गया था। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा ने काउंटी में काफी क्रिकेट खेली है। विजय और रहाणे के पास अभ्यास मैच खेलने की कमी थी।
इस वजह से टीम प्रबंधन इन दोनों खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए काउंटी खेलने के लिए कहा है। इंग्लैंड टीम टी20 और वनडे का पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में शानदार तरीके से वापसी करने में सफल हुई है। लेकिन टी20 का तीसरा मैच हार गई अब ये देखना होगी वनडे के तीसरे मैच में हारती या फिर जीत हासिल करती है। भारतीय टीम को दूसरे मैच की हार की वजह के कारणों को ध्यान में रखते हुए तीसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करके मैच और सीरीज को जीतना होगा।
Herald